{"_id":"610029af8ebc3e587254c0e4","slug":"cricket-fantasy-league-eight-lakh-rupee-transfer-in-app-wallet-of-himachal-police-constable-sunil-thakur-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट फैंटेसी लीग: टैक्स कटने के बाद कांस्टेबल सुनील के वॉलेट में आए 80 लाख, जल्द खाते में होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट फैंटेसी लीग: टैक्स कटने के बाद कांस्टेबल सुनील के वॉलेट में आए 80 लाख, जल्द खाते में होंगे जमा
Tue, 27 Jul 2021 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भराड़ी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:14 PM IST
सार
जीती गई राशि में टैक्स चुकाने के बाद 80 लाख 51 हजार 770 रुपये उनके एप वॉलेट में आ गई थी। राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कुछ दिन लग गए।
विज्ञापन
कांस्टेबल सुनील ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांस्टेबल सुनील ठाकुर की ओर से क्रिकेट लीग में जीती गई एक करोड़ 15 लाख रुपये की राशि में से 30 लाख रुपये उनके बैंक खाते में आ गई है। पुलिस थाना घुमारवीं में कांस्टेबल के पद पर तैनात सुनील ठाकुर ने क्रिकेट फैंटेसी लीग में एक करोड़ रुपये और 15 लाख रुपये की इनामी राशि जीती है।
विज्ञापन
जीती गई राशि में टैक्स चुकाने के बाद 80 लाख 51 हजार 770 रुपये उनके एप वॉलेट में आ गई थी। राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कुछ दिन लग गए। बाकी की राशि भी जल्द ही उनके खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने इस लीग में दो टीमें बनाकर भाग लिया और यह इनामी राशि जीती। हालांकि, अमर उजाला इस तरह की किसी गेम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। इसकी लत लग सकती है।
विज्ञापन