फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Credit cards will now be made for farmers availing PM Kisan Yojana

पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले किसानों के अब क्रेडिट कार्ड बनेंगे

Fri, 07 Feb 2020 09:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Feb 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Credit cards will now be made for farmers availing PM Kisan Yojana
- फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर। प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अब किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाने होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी कर दी है। वहीं नए आदेश में मुर्गी पालन, दूध कारोबारी और मत्स्य पालन पर भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


यह बात सतपाल चौधरी डीडीएम नाबार्ड और अग्रणी जिला प्रबंधक केके जसवाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। किसान कार्ड बनाने के लिए सभी बैंक आठ से लेकर 24 फरवरी तक विशेष अभियान चलाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

कार्ड बनाने के नियमों में भी कुछ बदलाव किया

Credit cards will now be made for farmers availing PM Kisan Yojana

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में 9,9600 किसान परिवार पंजीकृत हैं। इसमें से वर्तमान में केवल 3,68863 किसान ही क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी किसान किसान क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करें। उन्होंने बताया की सरकार ने कार्ड बनाने के नियमों में भी कुछ बदलाव किया है।

1.60 लाख तक का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर किसानों को अपनी जमीन बैंक के पास मोडगेज नहीं करवानी पड़ेगी। 3 लाख रुपये तक के कार्ड पर मात्र 4 फीसदी ब्याज साल का देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना में बदलाव किया है। अब दूध उत्पादन के लिए गोवंश के पालन, फीशरी उत्पादन और सुअर पालन पर भी किसानों के 2 लाख रुपये तक के कार्ड बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed