{"_id":"68bb049d0c41501cd805936d","slug":"cracks-appeared-on-the-road-the-citys-wood-market-started-collapsing-shimla-news-c-19-sml1002-596992-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सड़क पर पड़ीं दरारें, धंसने \nलगा शहर का लक्कड़ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सड़क पर पड़ीं दरारें, धंसने लगा शहर का लक्कड़ बाजार
विज्ञापन
रीगल नाले से लेकर पुलिस गुमटी तक दरारें
70 मीटर हिस्से में पड़ी दरारों में लगाए गए तिरपाल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार पर धंसने का खतरा पैदा हो गया है। रीगल भवन के पास बने नाले से लेकर पुलिस गुमटी तक सड़क के करीब 70 मीटर लंबे हिस्से पर दरारें आ गई हैं। ताजा दरारों के बाद शुक्रवार को यहां सड़क पर तिरपाल लगा दिए हैं।
सड़क पर हो रहे धंसाव से बाजार के कारोबारी भी चिंतित है। शहर का लक्कड़ बाजार क्षेत्र सिंकिंग जोन में शामिल है। हर साल बरसात में सड़क का एक हिस्सा धंस रहा है। नगर निगम बरसात के बाद इस हिस्से को टारिंग से समतल कर देता है। इस बार बारिश के कारण फिर से यह हिस्सा धंसने लगा है। कारोबारियों ने शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों को इस हिस्से में धंसाव की सूचना दी। कारोबारियों ने कहा कि सड़क के धंस रहे हिस्से में बारिश का पानी रिस रहा है। इसे रोकने के लिए मौके पर तिरपाल लगाए जाएं। निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर तिरपाल लगा दिए हैं। यहां वाहनों की आवाजाही भी अब हिल साइड कर दी है। लक्कड़ बाजार कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। इसलिए यहां तिरपाल लगा दिए हैं। नगर निगम को इसकी मरम्मत के लिए भी कहा है। शहर के जाखू क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक निजी भवन का डंगा टूट गया। गनीमत यह रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।