{"_id":"60e83dbf8ebc3ee2215b57cd","slug":"covid19-vaccination-of-18-to-44-age-group-in-himachal-pradesh-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अभी 18 से 44 साल के लोगों को नहीं लगेगी वैक्सीन, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अभी 18 से 44 साल के लोगों को नहीं लगेगी वैक्सीन, जानें वजह
Fri, 09 Jul 2021 05:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:46 PM IST
सार
हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग में 31 लाख लोग हैं। करीब 8 लाख लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है। अन्य अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन(फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई कम आने से अभी इस आयु वर्ग के लोगों को 14 जुलाई तक वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने पहले इस वर्ग को नौ जुलाई तक वैक्सीन न लगाने का फैसला लिया था। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अभी 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही यह वैक्सीन लगती रहेगी। हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग में 31 लाख लोग हैं। करीब 8 लाख लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है। अन्य अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े तीन लाख के करीब वैक्सीन की डोज है। अगर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है तो दो दिन में यह स्टाक खत्म हो जाएगा। चूंकि 18 से 44 साल लोगों का बड़ा वर्ग है। पहले भी जब एक सप्ताह में इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी तो टारगेट से ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। ऐसे में सरकार 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद इस वर्ग को वैक्सीन लगाएगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को अभी वैक्सीन नहीं लगेगी। इसके बाद ही इस वायु वर्ग के लिए वैक्सीन लगाने की तिथि निर्धारित होगी।
विज्ञापन