फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid19: 6,000 health workers will gather in the field to deal with Coronavirus, instructions to form teams

हिमाचल: कोरोना से निपटने के लिए फील्ड में जुटेंगे 6,000 स्वास्थ्य कर्मचारी, टीमें बनाने के दिए निर्देश

Wed, 27 Apr 2022 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Apr 2022 11:38 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ व्यवस्था को लेकर बैठकें करने के लिए भी कहा है। रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में बीते दो महीने से कोरोना का कोई गंभीर मामला नहीं आया है।

विज्ञापन
covid19: 6,000 health workers will gather in the field to deal with Coronavirus, instructions to form teams
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच सरकार गंभीर हो गई है। जिलों में 6,000 कर्मचारियों की फील्ड में तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी के अलावा आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमें बनेंगी। लोगों के घरों में जाकर बीमार व्यक्ति के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे। बीमार लोगों को घर द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी 68 विस क्षेत्रों में मोबाइल क्लीनिक खोलने का फैसला लिया है। इन क्लीनिकों में दो- दो डॉक्टरों की तैयारी होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ व्यवस्था को लेकर बैठकें करने के लिए भी कहा है। रैंडम सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हिमाचल में बीते दो महीने से कोरोना का कोई गंभीर मामला नहीं आया है। लोगों को अस्पतालों में भर्ती करने के बजाय घरों में आइसोलेट होने की सलाह दी जा रही है। दो महीने से प्रदेश में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते देख सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी तैयारियां करने के लिए कहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed