{"_id":"5fef47ae49393060f67a4d28","slug":"covid-vaccine-for-90-thousand-frontliners-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के 90 हजार फ्रंटलाइनर को तीन दिन में लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के 90 हजार फ्रंटलाइनर को तीन दिन में लगेगा कोरोना का टीका
Sat, 02 Jan 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : पेक्सेल्स
हिमाचल में 90 हजार फ्रंटलाइनर को तीन दिन में ही कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा। एक दिन में एक सेंटर पर 100 लोगों को टीके लगेंगे। पहले तीन दिन में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइनर और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में अभी 300 सेंटर बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
हर सेंटर में 4 लोगों की टीम होगी। स्वास्थ्य विभाग जिन्हें आईडी नंबर देगा, सेंटर में वही लोग आएंगे। लोगों को यह टीका बाजू में लगेगा। इसको लेकर भी टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। वैक्सीन के अलावा सिरिंज केंद्र सरकार ही उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिमाचल में एक दिन में एक सेंटर पर 100 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगेंगे। तीन दिन में कोरोना वॉरियर्स, फ्रंटलाइनर और 50 साल से ऊपर के लोगों को पहले टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन