{"_id":"61d29f4fc18f32266e3bebe6","slug":"covid-vaccination-started-for-15-to-18-age-group-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू, पंजीकरण के लिए स्कूलों में पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू, पंजीकरण के लिए स्कूलों में पहुंचे छात्र
Mon, 03 Jan 2022 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:35 PM IST
सार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सोमवार को 280 बच्चों को बुलाया गया है। वहीं आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में 100 बच्चों को स्कूल में बुलाया गया है। जिन बच्चों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल में 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों को सोमवार से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। बिलासपुर में सुबह 10 बजे बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। शिक्षकों ने भी बच्चों को लाइन में लगा कर खड़ा किया। 10:45 बजे पंजीकरण के बाद देवांश को पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सोमवार को 280 बच्चों को बुलाया गया है। वहीं आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में 100 बच्चों को स्कूल में बुलाया गया है। जिन बच्चों ने ऑनलाइन पंजीकरण किया है उनका टीकाकरण भी किया जा रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में 10:15 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। 15 जनवरी तक सुबह 9 से अपराह्न 4 बजे तक प्रदेश के 2797 स्कूलों में वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को वैक्सीनेशन के दौरान प्रति सेंटर दो हेल्थ वर्कर और शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। किशोर कहीं भी नजदीकी स्कूलों में वैक्सीन लगवा सकेंगे। वैक्सीन लगवाने के आधे घंटे तक छात्र-छात्राओं को स्कूल में ही रोका जा रहा है, ताकि किसी को रिएक्शन होता है तो उसे जोनल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया जा सके। दो से तीन स्कूलों के लिए एक एंबुलेंस रखी गई है।
विज्ञापन