{"_id":"5f82edbc8ebc3e9baf5ce280","slug":"covid-test-in-2200-rupee-in-private-lab-in-nahan-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में खुली पहली निजी कोविड लैब, 2200 में होंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में खुली पहली निजी कोविड लैब, 2200 में होंगे टेस्ट
Sun, 11 Oct 2020 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Oct 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिले के नाहन में प्रदेश की पहली निजी कोविड टेस्ट लैब खुल गई है। श्री साई अस्पताल नाहन ने 15 दिनों में इसे तैयार किया है। अस्पताल प्रबंधन को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद से मान्यता भी मिल गई है। यहां कोविड टेस्ट की रिपोर्ट एक या दो घंटे में आएगी जबकि आपातकालीन स्थिति में यह रिपोर्ट 20 मिनट में दी जाएगी।
विज्ञापन
कोविड टेस्ट 2200 रुपये में किया जाएगा। गरीब तबके के लोग हिम कार्ड व आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कोरोना का टेस्ट मुफ्त करवा सकते हैं। अस्पताल के उप चिकित्सा अधिकारी प्रमोद रेढू ने बताया कि लैब के लिए मोबाइल सैंपलिंग टीम का गठन भी किया गया है जिसमें करीब 10 से 15 कर्मचारियों को सैंपल लेने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
यदि कोई व्यक्ति लैब पहुंचकर सैंपल नहीं देना चाहता तो उसके लिए टीम मौके पर जाकर सैंपल लेगी। लैब में क्लास 2 केटेगिरी की बायोसेफ्टी किट रखी गई हैं, जोकि 0.01 फीसदी तक वायरस का संक्रमण रोकने में सक्षम हैं। इस लैब में ट्रू-नॉट, रैपिड एंटीजन व ऐटीबॉडी टेस्ट भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन