फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid safety protocols are not being followed in hill stations of himachal, tourists not wearing mask

हिमाचल: हिल स्टेशनों में कोविड नियमों की जमकर उड़ रहीं धज्जियां, शिमला में पुलिस से उलझे सैलानी

Tue, 06 Jul 2021 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 06:51 PM IST
सार

शिमला घूमने आ रहे कई सैलानी लगातार कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।  रिज मैदान पर पुलिस को बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने से रोकना हरियाणा के एक सैलानी को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन
covid safety protocols are not being followed in hill stations of himachal, tourists not wearing mask
शिमला में बिना मास्क घूम रहे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सरकार की तरफ से कोविड-19 की बंदिशों में दी गई छूट के बाद राज्य में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बड़ी संख्या में सैलानी शिमला, मनाली, डलहौजी समेत अन्य हिल स्टेशनों में पहुंच रहे हैं। लेकिन इस दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। सैलानी बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस को भी सख्त रुख अपनाना पड़ रहा है। राजधानी शिमला घूमने आ रहे कई सैलानी लगातार कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिमला और मनाली में कोविड उचित व्यवहार का बड़े पैमाने पर उल्लंघन को लेकर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन


शिमला के रिज मैदान पर पुलिस को बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई करने से रोकना हरियाणा के एक सैलानी को महंगा पड़ गया। पुलिस ने पहले ही इसका बिना मास्क का चालान काटा ही था। कुछ देर बाद पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने संबंधी धाराओं के तहत मामला भी दर्ज करवाया गया। मंगलवार दोपहर रिज मैदान पर पुलिस की अलग-अलग टीमें रिज, मालरोड पर मास्क लगाने को लेकर पर्यटकों को जागरूक कर रही थी। इस बीच मास्क न लगाने को लेकर पुलिस चालान कर रही थी। तभी एक युवक आया और अन्य पर्यटकों को पुलिस कार्रवाई में सहयोग न देने की बात करने लगा। इसका मास्क न पहनने को लेकर पहले ही चालान कट चुका था।
विज्ञापन


इस दौरान पर्यटक पुलिस के साथ उलझ गया और बहसबाजी करने लगा। पर्यटक पुलिस के समझाने के बावजूद नहीं माना और आखिर में पुलिस इसे गाड़ी में डालकर थाने ले गए। पुलिस ने इसकी खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ पर्यटकों की बहसबाजी को देखकर स्थानीय लोगों के अलावा रिज घूमने आए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बता दें कि तीन जुलाई को भी मिडिल बाजार में भी मास्क न पहनने को लेकर पर्यटक और कारोबारी के बीच कुछ देर के लिए हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता इससे पहले की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने मास्क न पहनने को लेकर सोमवार और मंगलवार को 61 चालान काटकर 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। एसपी मोहित चावला ने बताया कि मालरोड, रिज मैदान और बाजारों में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राजधानी घूमने आने वाले पर्यटकों से मास्क लगाने की हिदायत दी है। उधर, कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में भागसू नाग मंदिर के बाहर खड़ा एक बच्चा अनोखे अंदाज में सैलानियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में भागसू नाग मंदिर के बाहर खड़ा एक बच्चा अनोखे अंदाज में सैलानियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहा है। बच्चा हाथ में प्लास्टिक का डंडा लिए हर आने-जाने वाले से एक ही सवाल कर रहा है कि मास्क कहां है? इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बच्चा पर्यटकों से यह सवाल करता दिखाई दे रहा है कि आपका मास्क कहां है। वहां से गुजरने से वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने हैं। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है बच्चा उन्हें प्लास्टिक के डंडे का डर दिखा रहा है।  





पर्यटन विभाग सतर्क
वहीं, कोरोना के खतरे को देखते हुए पर्यटन विभाग सतर्क हो गया है।  विभाग की ओर से होटलियरों और ट्रेवल एजेंटों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इन्हें कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके। पर्यटन विभाग की ओर से होटलियर एसोसिएशन मनाली, कुल्लू, कसोल (मणिकर्ण), जिभी और हिमाचल प्रदेश ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन को कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के लिए पत्र भेजा गया है।

हिल स्टेशनों में लोग कोरोना के नियमों का नहीं कर रहे पालन
मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हिल स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोग कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं। यदि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम प्रतिबंधों में ढील को फिर से रद्द कर सकते हैं । वहीं इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिमला और मनाली में कोविड उचित व्यवहार का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed