फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid 19 positive woman recovered discharged from hospital in mandi himachal pradesh

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बेटे के गम में बिलख-बिलख कर रो पड़ी मां

Mon, 18 May 2020 10:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर,त्रिपुरारी सांख्यान अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)/सरकाघाट (मंडी)
सतीश ठाकुर,त्रिपुरारी सांख्यान अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)/सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 May 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
covid 19 positive woman recovered discharged from hospital in mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मृतक युवक की मां की रिपोर्ट निगेटिव आने पर रविवार को महिला को चैलचौक स्थित निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डिस्चार्ज होते ही महिला अपने बेटे के गम में बिलख-बिलख कर रो पड़ी। महिला को रोता देख चैलचौक कोविड सेंटर के पूरे स्टाफ की आंखों से आंसू छलक आए। वहीं, महिला के जेठ को भी अस्पताल से छुट्टी दे गई।

विज्ञापन




व्यक्ति की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ चुकी है, लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उसे भी अस्पताल में रखा गया था। रविवार को जब दोनों को छुट्टी दी गई तो निजी अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरोना जैसी महामारी पर विजय पाने के चलते महिला और उसके जेठ पर फूल बरसाए। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने सरकाघाट की महिला और उसके जेठ को रविवार को डिस्चार्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से घर भेजा गया है। अब दोनों अब ठीक हैं।
विज्ञापन




गौरतलब है कि गत दिनों सरकाघाट के चौक ब्राड़ता क्षेत्र के कोरोना संक्रमित युवक की शिमला में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे शिमला से चैलचौक कोविड सेंटर भर्ती किया गया था। महिला के साथ उसके जेठ को भी बुखार आने पर कोविड सेंटर भर्ती किया था। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें रविवार को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचते ही बोलीं- बेटे को साथ ले गई थी खाली हाथ लौटी हूं

कोरोना से जंग जीतने वाली महिला के चेहरे पर बेटे की मौत का दर्द साफ दिखा। रविवार को वह अपने घर पहुंचीं तो एंबुलेंस में ही फूट-फूट कर रोने लगी। जब उन्हें एंबुलेंस से उतरने को कहा गया तो भी वह बेहद भावुक हो गईं। रोते हुए कहने लगीं कि मैं बेटे को साथ लेकर गई थी और खाली हाथ लौटी हूं। मां के विलाप को सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसुओं का सैलाब था।



गांव की कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने उसे संभालते हुए एंबुलेंस से उतारा। प्रधान शांता देवी ने बताया कि सरकारी वाहन महिला को छोड़ने आया था। घर पहुंचकर महिला ने बेटे की याद में बहुत आंसु बहाए। इस बात की खुशी जरूर है कि वह कोरोना जैसी बीमारी को मात देकर लौटी हैं। उनका दर्द देखकर पूरा गांव शोक में डूब गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed