{"_id":"62cec716b4e8a75700472be6","slug":"covid-19-eight-samples-sent-to-delhi-for-coronavirus-genome-study","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना वायरस के वैरिएंट में बदलाव की आशंका, दिल्ली भेजे आठ सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कोरोना वायरस के वैरिएंट में बदलाव की आशंका, दिल्ली भेजे आठ सैंपल
Thu, 14 Jul 2022 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:37 AM IST
सार
केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) से भेजे आठ सैंपलों के अध्ययन के दौरान पता लगाया जाएगा कि कहीं प्रदेश में कोरोना वायरस में फिर कोई बदलाव तो नहीं हो गया है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वॉयरस के मामले फिर बढ़ते जा रहे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के वैरिएंट में बदलाव की आशंका जताई है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आठ सैंपल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली से जीनोम स्टडी के लिए दिल्ली की प्रयोगशाला में भेजे हैं। इन सैंपलों की 15 दिन बाद रिपोर्ट आएगी। इसके बाद ही नए वैरिएंट का पता चल सकेगा। यह सैंपल रैंडम आधार पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 23 मई को जीनोम स्टडी के लिए भेजे सैंपलों में ऑमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। अब कोरोना के मामले बढ़ने से विभाग को अंदेशा है कि यह नया वैरिएंट हो सकता है।केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) से भेजे आठ सैंपलों के अध्ययन के दौरान पता लगाया जाएगा कि कहीं प्रदेश में कोरोना वायरस में फिर कोई बदलाव तो नहीं हो गया है।
विज्ञापन
हालांकि, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में बीए-4 और बीए-6 नए वैरिएंट के मामले सामने आए हैं और यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए जिले से सैंपल भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग ने कोरोना वायरस के मामलों को रोकने के लिए कमर कसी हुई है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन