फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court decessioncourt decession

Shimla News: एचआरटीसी कंडक्टर से मारपीट मामले में ट्रक चालक को तीन साल का कारावास,

Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
court decessioncourt decession
पुलिस थाना चौपाल में 8 अगस्त, 2020 का मामला, अदालत ने 10 हजार रुपये लगाया जुर्माना
विज्ञापन

पुलबाहल बस अड्डे पर दोषी पर एचआरटीसी कंडक्टर से मारपीट के लगे थे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कंडक्टर से मारपीट करने के मामले में अदालत ने ट्रक चालक को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी को 10 हजार रुपए जुर्माना भी अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को चार महीने का कारावास भी भुगतना होगा। दोषी प्रदीप कुमार उर्फ शिशु सिंह तहसील चौपाल का रहने वाला है और पेशे से ट्रक चालक है। अदालत ने माना कि दोषी ने पीड़ित पर हमला किया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (सीबीआई) शिमला डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।

यह मामला 7 अगस्त, 2020 को जिले के चौपाल पुलिस थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक रात लगभग 9 बजे पुलबहाल बस स्टैंड पर दोषी ने पीड़ित सुभाष (एचआरटीसी बस कंडक्टर) का पीछा कर टक्कर मार दी। आरोप लगे थे कि जब पीड़ित मुड़ा तो आरोपी ने उसके चेहरे पर वार किया। नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया। आरोपी पर ड्यूटी के दौरान सार्वजनिक कर्तव्य से रोकने और स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से पुलिस सहित 9 गवाहों के बयान कलमबंद किए गए। मुकदमे में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। इसके बाद सीबीआई अदालत ने आरोपी प्रदीप को आईपीसी की धारा 323 और 325 के तहत अपराधों के लिए दोषी ठहराया, जबकि आईपीसी की धारा 353, 332 और 333 के तहत दंडनीय अपराधों से बरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed