फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Country's first high altitude sports training center to be built on Indrunag hill

धर्मशाला: इंद्रुनाग की पहाड़ी पर बनेगा देश का पहला हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर

Fri, 11 Aug 2023 12:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले में इंद्रुनाग पहाड़ी पर चोला भंगोटू में देश के पहले हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Country's first high altitude sports training center to be built on Indrunag hill
इंद्रुनाग पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इंद्रुनाग पहाड़ी पर चोला भंगोटू में देश के पहले हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब वह दिन दूर नहीं, जब समुद्रतल से करीब 2,000 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाले ट्रेनिंग सेंटर में देश-दुनिया के खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आएंगे। स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, खेल विज्ञान केंद्र, खेल चिकित्सा केंद्र, पुनर्वास केंद्र, बहुउद्देशीय हॉल, इंडोर जिम के अलावा 300 बिस्तरों वाले छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से जिला उपायुक्त को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


इसमें इंद्रुनाग पहाड़ी पर चोला भंगोटू में देखी 27 एकड़ भूमि को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के नाम करने की कवायद शुरू करने का अनुरोध किया है। इसके चलते युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और भारतीय खेल प्राधिकरण के बीच एमओयू शीघ्र हो सकेगा। धर्मशाला में इंद्रुनाग पहाड़ी के साथ चोला भंगोटू में देश के पहले हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के लिए खेल प्राधिकरण ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि जल्द इसका निर्माण शुरू होगा और देश और दुनिया के खिलाड़ी यहां आकर अभ्यास करते नजर आएंगे।- राजीव कुमार, निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन


2017 में केंद्रीय मंत्री अनुराग ने किया था सेंटर का एलान
2017 में धर्मशाला में राष्ट्र स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने धर्मशाला को स्पोर्ट्स सिटी बनाने के लिए बड़ा एलान किया। अनुराग ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बाद अब वह धर्मशाला में दुनिया का सबसे बेहतरीन हाई परफॉरमेंस एंड हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनवाएंगे। उनके एलान के बाद जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पूर्व अधिकारी एनपी गुलेरिया ने प्रपोजल बनाकर मंजरी के लिए भेजा और साई के अधिकारी के साथ चोला भंगोटू में 27 एकड़ भूमि का चयन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed