{"_id":"6af470dc4cba774ddc0ba6d7","slug":"corporation-begins-preparations-for-winter-carnival-calls-a-meeting-shimla-news-c-19-sml1002-818566-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विंटर कार्निवल की तैयारियों \nमें जुटा निगम, बैठक बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विंटर कार्निवल की तैयारियों में जुटा निगम, बैठक बुलाई
विज्ञापन
महापौर कल प्रस्तावित बैठक में देंगे जानकारी
आयोजन सात या दस दिन का होगा, पर लिया जाएगा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में अगले महीने होने वाले विंटर कार्निवल के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें विंटर कार्निवल के आयोजन अवधि को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस बार विंटर कार्निवल सात दिन का होगा या इसे दस दिन तक मनाया जाएगा, इस पर बैठक में फैसला लिया जाएगा।
विंटर कार्निवल में स्टार नाइट के लिए भी कलाकारों को बुलाने पर बैठक में फैसला लिया जाएगा। शिमला नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में विंटर कार्निवल को करवाने के लिए कहां से बजट आएगा, इसके विकल्पों पर भी चर्चा होगी। नगर निगम 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक विंटर कार्निवल का आयोजन करता है। दो वर्ष से लगातार इसका आयोजन हो रहा है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान होने वाले इस आयोजन के लिए अब हजारों सैलानी भी शिमला पहुंचते हैं। ऐसे में यह कारोबार के लिहाज से भी बेहद अहम रहता है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इसी महीने विंटर कार्निवल के आयोजन को अंतिम रूप दिया जाएगा।