फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus vaccination: CDL approved the introduction of Sputnik-V vaccine in India

कोविड टीकाकरण: भारत में स्पूतनिक-वी टीका लगाने के लिए सीडीएल ने दी मान्यता

Tue, 06 Jul 2021 02:13 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन
आदित्य सोफत, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 02:13 AM IST
सार

हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी में तैयार हो रही वैक्सीन के बैच जांच के बाद सीडीएल कसौली ने बीते दिनों जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccination: CDL approved the introduction of Sputnik-V vaccine in India
स्पूतनिक-वी(फाइल) - फोटो : Agency

विस्तार

देशभर में कोवैक्सीन, कोविशील्ड के बाद स्पूतनिक-वी का टीका लगाने से राहत की उम्मीद जगी है। भारत में रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल को सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआई) कसौली की सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेट्री (सीडीएल) ने मान्यता दे दी है। इसके बाद भारत में वैक्सीन की पहली डोज लगनी शुरू हो गई है। दूसरे बैच के भी सीडीएल में जांच के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


हैदराबाद की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी में तैयार हो रही वैक्सीन के बैच जांच के बाद सीडीएल कसौली ने बीते दिनों जारी कर दिए हैं। पहले चरण में सीडीएल कसौली ने रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक-वी की तीन लाख डोज और दूसरी 50 हजार डोज संबंधित कंपनी को उपलब्ध करवाई हैं। अब दूसरी डोज के और बैच जांच के लिए सीडीएल कसौली पहुंचे हैं। इन्हें सीडीएल सप्ताह में जांच कर रिलीज करेगा। यह जानकारी सीडीएल कसौली ने अपनी वेबसाइट में भी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


देश में वैक्सीनेशन पॉलिसी को रफ्तार देने के लिए लगातार सीडीएल कसौली में दिन-रात कार्य चल रहा है। इसी को लेकर भारत में बनने और आयात होने वाली वैक्सीन को इस्तेमाल से पहले ग्रीन टीका लेना होता है। यह सीडीएल कसौली से जांच के बाद मिलता है। यह लैब विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से प्रमाणित देश की इकलौती वैक्सीन टेस्टिंग लैब है। कोविशील्ड व कोवैक्सीन के इस्तेमाल को भी यहीं से प्रमाणित किया गया है। इसके लिए पहले एफिकेसी टेस्ट होता है। इसमें देखा जाता है कि वैक्सीन कितनी प्रभावी है और बाद में सेफ्टी टेस्ट किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed