फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus Update himachal pradesh: corona positive cases after 86 days in Lahaul

Coronavirus Update HP: लाहौल में 86 दिनों के बाद दो कोरोना पॉजिटिव मामले

Wed, 22 Mar 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Mar 2023 06:00 PM IST
सार

लाहौल घाटी में 86 दिनों के बाद बुधवार को दो लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में क्षेत्र की एक महिला और ठोलंग स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन
Coronavirus Update himachal pradesh: corona positive cases after 86 days in Lahaul
कोरोना वायरस(सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में 86 दिनों के बाद बुधवार को दो लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में क्षेत्र की एक महिला और ठोलंग स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग को कुछ दिन से सर्दी, बुखार की शिकायत थी। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू और ठोलंग में उपचार करवाने पहुंचे थे। इस दौरान कोरोना टेस्ट किया गया। 

विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी 24 नवंबर को कोरोना मुक्त हुआ था और 86 दिन बाद घाटी में दो नए मामले आने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।  लाहौल के सिस्सू क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं मौसम बदलने के बाद घाटी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खांसी की चेपट में आ गए हैं। अब कोरोना का नया केस आने से खांसी व बुखार के मरीज भी मुश्किल में पड़ गए है। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने लाहौल में बुधवार को कोरोना के दो केस के आने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है खांसी, बुखार की शिकायत होने पर नजदीक के अस्पताल में जाकर अवश्य जांच करवाएं। उन्होंने भीड़ से दूर रहने और मास्क पहनने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed