{"_id":"641af492cf7ee911f2050b84","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-corona-positive-cases-after-86-days-in-lahaul-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update HP: लाहौल में 86 दिनों के बाद दो कोरोना पॉजिटिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update HP: लाहौल में 86 दिनों के बाद दो कोरोना पॉजिटिव मामले
Wed, 22 Mar 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:00 PM IST
सार
लाहौल घाटी में 86 दिनों के बाद बुधवार को दो लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में क्षेत्र की एक महिला और ठोलंग स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में 86 दिनों के बाद बुधवार को दो लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू में क्षेत्र की एक महिला और ठोलंग स्वास्थ्य केंद्र में एक व्यक्ति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग को कुछ दिन से सर्दी, बुखार की शिकायत थी। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिस्सू और ठोलंग में उपचार करवाने पहुंचे थे। इस दौरान कोरोना टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी 24 नवंबर को कोरोना मुक्त हुआ था और 86 दिन बाद घाटी में दो नए मामले आने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। लाहौल के सिस्सू क्षेत्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहने की आवश्यकता है। वहीं मौसम बदलने के बाद घाटी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खांसी की चेपट में आ गए हैं। अब कोरोना का नया केस आने से खांसी व बुखार के मरीज भी मुश्किल में पड़ गए है। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल ने लाहौल में बुधवार को कोरोना के दो केस के आने की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है खांसी, बुखार की शिकायत होने पर नजदीक के अस्पताल में जाकर अवश्य जांच करवाएं। उन्होंने भीड़ से दूर रहने और मास्क पहनने की अपील की है।
विज्ञापन