फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus Testing result of himachal pradesh for last one week

हिमाचल: एक सप्ताह में लिए 65486 लोगों के सैंपल, 10 हजार से ज्यादा की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Tue, 27 Apr 2021 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Apr 2021 12:58 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा वर्तमान में 89193 के पार पहुंच गया है। सक्रिय मामले 14326 से ज्यादा हो गए हैं। अब तक से अधिक 73478 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1350 की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Coronavirus Testing result of himachal pradesh for last one week
कोरोना की जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान कोरोना की जांच के लिए करीब 65486 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 10529 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के  आंकड़ों के अनुसार 20 अप्रैल को कोरोना की जांच के लिए 10333 सैंपल लिए गए। इनमें से 1295 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 अप्रैल की रिपोर्ट के अनुसार 9423 सैंपल लिए गए और 1262 की  रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 अप्रैल को 8189 सैंपल लिए और 1604 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


23 अप्रैल को 10079 सैंपल व 1477 पॉजिटिव, 24 अप्रैल को 10809 सैंपल व 1893 लोग पॉजिटिव, 25 अप्रैल को 7137 और 1323 पॉजिटिव केस आए। वहीं, 26 अप्रैल को 9516 सैंपल लिए गए और 1675 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक सप्ताह के दौरान करीब 163 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। हर दिन एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं।  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा वर्तमान में 89193 के पार पहुंच गया है। सक्रिय मामले 14326 से ज्यादा हो गए हैं। अब तक से अधिक 73478 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1350 की मौत हुई है। 
विज्ञापन


सरकार ने लगाई नई बंदिशें
कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने कई नई बंदिशें लगाई हैं। पर्यटकों, बाहरी राज्यों में रह रहे प्रदेश के लोगों समेत हर किसी को अब प्रदेश में प्रवेश से पहले कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगी। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट न लाने वालों को 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। उन्हें सात दिन के अंदर टेस्ट करवाना होगा। चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed