फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus test mandatory for teaching and non-teaching staff in mandi himachal

CoronaVirus in Himachal: 18 नए मामले, मंडी में स्कूल स्टाफ के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य

Mon, 01 Feb 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus test mandatory for teaching and non-teaching staff in mandi himachal
कोरोना जांच(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्कूलों के शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना डीसी मंडी ने सोमवार को जारी कर दी है। टेस्ट न करवाने वालों के खिलाफ आपदा  प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 10 दिनों में करीब 10 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के कोरोना के टेस्ट मंडी में होंगे। इसके लिए 174 केंद्र बनाए गए हैं। 70 फीसदी आरटीपीसीआर और 30 फीसदी रेट के तहत टेस्ट होंगे। सोमवार को मंडी जिला में कोरोना संक्रमण के चार मामले आए हैं। वहीं दो दिनों बाद जिला को राहत मिलते हुए सोमवार को कोई अध्यापक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। जिस तरह से तीन दिनों में सरकाघाट उपमंडल में 60 से अधिक अध्यापक व गैर शिक्षण कर्मचारी पॉजिटिव आए थे, उससे सरकार के साथ ही अभिभावक भी चिंता में डूबे हुए थे, लेकिन सोमवार को किसी भी अध्यापक की रिपोर्ट पॉजिटिव न आने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 18 नए मामले आए हैं। मंडी चार, कांगड़ा आठ, किन्नौर दो, शिमला दो, सिरमौर और ऊना में एक-एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57561 पहुंच गया है। सक्रिय मामले 378 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 56200 मरीज ठीक हो चुके हैं और 967 संक्रमितों की मौत हुई है। सोमवार को कोरोना से किसी पॉजिटिव मरीज की मौत नहीं हुई है जोकि राहत की खबर है। 
विज्ञापन


एक घंटे के लिए स्कूलों में भी सेवाएं देंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता
वहीं, कोरोना पर काबू पाने के लिए विभाग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों का उपचार करने के अलावा एक घंटे के लिए नजदीकी स्कूल में भी जाने को कहा है। यह कार्यकर्ता अध्यापकों और विद्यार्थियों के  स्वास्थ्य की जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर अध्यापकों, गैर शिक्षकों और विद्यार्थियों के कोरोना के सैंपल भी लेंगे। यह व्यवस्था आगामी एक सप्ताह तक रहेगी। स्कूल खुलने के साथ ही कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश मेें नगर निकाय और पंचायत के चुनाव में भीड़भाड़ होने से मामले बढ़े है। कोरोना कितना बढ़ा है। आगामी 15 दिन में इसका पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed