फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   coronavirus: Strict action will be taken against those who violate curfew: Jairam

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जयराम

Wed, 25 Mar 2020 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Strict action will be taken against those who violate curfew: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन के बाद पहले दिन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने राज्य के लोगों से लॉकडाउन- कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में बने रहने का आग्रह किया। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में छूट के घंटों के दौरान दुकानदार अपनी दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को सैनिटाइजर प्रदान करें। उन्होंने छूट अवधि के दौरान सामान उपलब्ध कराने में वरिष्ठ नागरिकों को वरीयता देने के लिए भी कहा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एन 95 मास्क सहित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कर्फ्यू में छूट के घंटों के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की सामाजिक सभा की जांच करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से किसानों को स्प्रे, उर्वरकों और कीटनाशकों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed