टांडा में पुरुष मरीज की कोरोना वायरस रिपोर्ट फिर निगेटिव: एसीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान ने शनिवार को बताया कि टांडा में भर्ती कोविड-19 पॉजिटिव पुरुष की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसकी बीते दिन भी रिपोर्ट निगेटिव थी। ठीक होने के उपरांत अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। उधर, टांडा अस्पताल के एमएस सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि दोनों मरीजों को दाखिल करते समय ली गई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।
उसके सात दिन बाद 26 मार्च को फिर दोनों मरीजों के सैंपल लिए गए। 27 मार्च को पुरुष मरीज की रिपोर्ट निगेटिव और महिला की पॉजिटिव आई। शनिवार को किसी मरीज की कोई सैंपल रिपोर्ट नहीं आई है। न कोई पुणे रिपोर्ट भेजी है। अभी किसी को छुट्टी नहीं दी है। अब सात दिन बाद फिर से दोनों मरीजों के सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद तय होगा कि क्या करना है।
29 लोगों के सैंपल लिए, 24 निगेटिव, 5 की रिपोर्ट आनी बाकी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संदिग्ध 29 लोगों के सैंपल लिए, जिनमें से 24 सैंपल टांडा के थे। ये सभी निगेटिव आए हैं। आईजीएमसी के 5 सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान का कहना है कि कुल 2409 लोग दूसरे देशों से आए हैं, जिनमें से 724 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरा कर ली है ।अब तक प्रदेश में कुल 179 लोगों के जांच की जा चुकी है ।