{"_id":"5ea6f518dae27065ca53c903","slug":"coronavirus-report-of-all-the-people-who-reached-bilaspur-in-himachal-from-kota-is-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा से हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा से हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे सभी लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव
Mon, 27 Apr 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के बिलासपुर जिले में कोटा से पहुंचे 39 छात्रों के अलावा पांच अभिभावकों समेत एक दंपती और उनके बच्चे के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे थे। सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया की सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
रविवार को राजस्थान के कोटा से एचआरटीसी की तीन बसों में पहुंचे विद्यार्थी में बिलासपुर, मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला से संबंध रखते हैं। बिलासपुर में सभी की स्वास्थ्य जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई। एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर ने बताया की इन सभी को अपने-अपने घर जाने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन घर में स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना होगा। कहा कि सभी को अपने घरों में क्वारंटीन का समय पूरा करना होगा। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन