फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest update of himachal pradesh, news cases today

Coronavirus: हिमाचल में 22 नए पॉजिटिव मरीज, जानें कौन से जिले में कितने मामले

Thu, 04 Jun 2020 10:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/मंडी/कुल्लू/सिरमौर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/मंडी/कुल्लू/सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest update of himachal pradesh, news cases today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को कांगड़ा चार, मंडी तीन, कुल्लू एक, सिरमौर सात, शिमला एक और हमीरपुर में चार कोरोना पॉजिटिव केस आए। कांगड़ा में दिल्ली से 28 मई को अपने वाहन से कांगड़ा लौटे बैजनाथ क्षेत्र के 30 वर्षीय व्यक्ति और 17 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र का तीसरा मरीज 29 मई को फ्लाइट के जरिये यूएसए से हवाई यात्रा कर धर्मशाला आया था। इन तीनों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। उधर, मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल में भी दो नए मामले आए हैं। तीसरा संक्रमित नेरचौक अस्पताल में भर्ती है। कोरोना पॉजिटिव निकले तीनों व्यक्ति होम क्वारंटीन थे।

विज्ञापन


धर्मपुर क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक बुधवार को निगेटिव होकर घर लौटी युवती का चचेरा भाई है। दूसरे टेस्ट में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अन्य परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं, 38 वर्षीय संधोल क्षेत्र का व्यक्ति इंदौर से ग्रीन जोन से लौटा था। वह अपने घर में क्वारंटीन था। यह जोगिंद्रनगर के उसी युवक के साथ आया था, जो मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया था। जबकि तीसरा व्यक्ति गुम्मा का है। वह सैनिक बताया जा रहा है और छुट्टी लेकर आया था। प्रशासन संबंधित इलाकों को कंटेनमेंट और बफर जोन में तबदील कर रहा है।
विज्ञापन


 इसके अलावा कुल्लू में एक महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला की 29 वर्षीय महिला जो तीन मई को अपनी नौ साल की बेटी के साथ आईजीएमसी शिमला से बजौरा पहुंची थी। यहां उसकी जांच की गई लेकिन कोई लक्षण नहीं पाए गए। महिला को एहतियातन भुंतर में होम क्वारंटीन किया गया। अब लक्षण दिखने के बाद बुधवार को महिला फ्लू ओपीडी में आई थी जहां उसका कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला व उसकी  बच्ची को आईसोलेशन में रखा जा रहा है। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। कुल्लू में अब तक तीन केस आए हैं। दो सक्रिय हैं और एक ठीक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिरमौर जिले में सात नए मामले आए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से दो दिल्ली और चार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लौटे थे। इनमें से चार नाहन के रहने वाले हैं जबकि दो कोलावाला भूड क्षेत्र के हैं। वहीं, एक महिला का सैंपल नाहन मेडिकल कॉलेज में लिया गया था। महिला का कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन हुआ था। रैंडम सैंपलिंग के तहत वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उधर चंबा जिले से भी देर शाम दो पॉजिटिव मरीज आए हैं। दिल्ली से लौटा डलहौजी निवासी तिब्बती मूल का 47 वर्षीय व्यक्ति और हरियाणा के सोनीपत से लौटा चुराह क्षेत्र का 18 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों को कोविड केयर सेंटर बलोह शिफ्ट किया जा रहा है। उधर रात नौ बजे शिमला से एक और हमीरपुर से चार पॉजिटिव मामले आए हैं। राजधानी शिमला से सटे शोघी में क्वारंटीन किया गया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कांगड़ा जिले के पालमपुर का संक्रमित 25 मई को दिल्ली से लौटा था। गुरुवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी पुष्टि जिला निगरानी आफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने की है। मरीज को मशोबरा कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या नौ हो गई है। 

 

29 और कोरोना मरीज हुए ठीक

हिमाचल में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 383 पहुंच गया है। प्रदेश में अब कोरोना के 199 सक्रिय केस हैं। अब तक कुल 376 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 175 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। चार लोग प्रदेश से बाहर इलाज करवाने गए हैं। पांच लोगों को मौत हो चुकी है। हिमाचल में कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को 29 संक्रमित मरीजों के ठीक होने की राहत भरी खबर है। इससे पहले सुबह ही जिला कांगड़ा के नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीती।

सभी बैजनाथ कोविड केयर सेंटर से ठीक होकर घर लौटे। इसके अलावा शिमला जिले में सात लोग, सोलन एक, ऊना के दो, बिलासपुर का एक और हमीरपुर के 10 मरीज को ठीक हुए हैं। कांगड़ा के कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती छह कोरोना मरीजों की रिपोर्ट गुरुवार को निगेटिव आई है। सभी को अस्पताल से छुट्टी देकर अगले सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। इनमें से तीन धर्मशाला, दो लंबागांव और एक भवारना क्षेत्र से है। इसके साथ ही जिले में 45 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed