फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus latest live update of himachal pradesh on june 23

Coronavirus: हिमाचल में पुलिस और बैंक कर्मी समेत 21 नए पॉजिटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Tue, 23 Jun 2020 11:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest live update of himachal pradesh on june 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को चंबा जिले में दो, कांगड़ा नौ, शिमला, हमीरपुर चार और ऊना में तीन नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। चंबा जिले के समोट क्षेत्र का लुधियाना से लौटा 57 साल का व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। संक्रमित होम क्वारंटीन था। वहीं दिल्ली से लौटी बलोह क्षेत्र की 23 साल की महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला होटल में क्वारंटीन थी। दोनों संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को कोविड केयर सेंटर बालू शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 46 हो गई है। सक्रिय मामले 10 हैं और 35 मरीज ठीक हो गए हैं।  कांगड़ा में भवराना का 57 वर्षीय व्यक्ति, टकोली फतेहपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, उसकी पत्नी और 12 और 6 साल की दो बेटियां पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा ज्वाली स्पेल का 19 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। सभी का यात्रा इतिहास दिल्ली का है। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डाढ शिफ्ट किया जा रहा है।  शिमला में भी मंगलवार शाम को कोरोना के तीन नए मामले आए हैं। तीनों सुन्नी के बताए जा रहे हैं। इससे पहले चंबा जिले में दो और कांगड़ा में छह नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। संक्रमित 14 जून को निजी वाहन से दिल्ली से शिमला सुन्नी लौटे थे और संस्थागत क्वारंटीन किए गए थे। संक्रमितों में एक महिला, उसका बेटा और भाई शामिल है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी, विभाग ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट
विज्ञापन


 शाम नौ बजे कांगड़ा जिले में तीन, हमीरपुर में चार और ऊना जिले में भी तीन नए मामले आए हैं। जिला ऊना में तीन नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। देर रात को आई रिपोर्ट में अंब के कटोहड़ कलां गांव 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति सोनीपत से लौटा था और होम क्वारंटीन किया गया था। इसके अलावा गगरेट के सलोह बैरी का 55 वर्षीय व्यक्ति व गगरेट आरटीओ बैरियर पर तैनात 50 वर्षीय पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव पाया गया है। सलाह बैरी निवासी व्यक्ति 17 जून को दिल्ली से लौटा थाए जिसे संस्थागत संगरोध में रखा गया था। वहींए कोरोना पॉजीटिव पाया गया पुलिस कर्मी भद्रकाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने तीन पॉजिटिव केस की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को उपचार के लिए खड्ड स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हमीरपुर में नादौन के दो, बड़सर और सुजानपुर से एक-एक मामला आया है। वहीं कांगड़ा जिले में देर रात तीन और मामले सामने आए। इनमें दो संस्थागत क्वारंटीन और एक मरीज होम क्वारंटीन था। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। जसूर के थंगेड़ थाना गांव का निवासी पंजाब में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया। 36 वर्षीय व्यक्ति पंजाब में एक बैंक में कर्मचारी है। यह व्यक्ति होम क्वारंटीन था। दूसरा संक्रमित 53 वर्षीय व्यक्ति नूरपुर के क्योड़ी ब्राह्मणा गांव का रहने वाला है। यह दिल्ली से 13 जून को लौटा था। वहीं, तीसरा संक्रमित व्यक्ति ज्वालाजी के लंगड़ू गांव का निवासी है। यह दिल्ली से 14 जून को लौटा था। दोनों परौर में संस्थागत क्वारंटीन थे । तीनों को कोविड केयर सेंटर डाढ और बैजनाथ में भर्ती किया गया है। इसके अलावा मंगलवार को दो मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं।  राज्य में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 775 हो गया है। 432 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सक्रिय मामले 324 हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। छह की मौत हो गई है।

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 47 लोग होम क्वारंटीन
नालागढ़ शहर के दो संक्रमित लोगों के प्रारंभिक व सेकेंडरी संपर्क में आए लोगों की स्वास्थ्य विभाग सूची तैयार कर रहा है।  प्रथम चरण में इन दोनों लोगों के संपर्क में 47 व्यक्ति आए हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। वार्ड-2 की संक्रमित महिला के संपर्क में आए प्रारंभिक व सेकेंडरी संपर्क वाले 28 लोगों की पहचान कर ली गई है। जबकि वार्ड-3 के 66 साल के शख्स के संपर्क में 19 लोगों को सूचीबद्ध किया गया है। इन दोनों की कोई खास ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं मिल रही है। महिला बाजार में रेहड़ी लगाकर अपने उत्पाद बेचती है, जबकि 66 साल का व्यक्ति तीन माह पहले चंडीगढ़ गया था और एक माह पहले उसका पुत्र पंचकूला गया था। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया कि दोनों संक्रमित लोगों के संपर्क में आये 47 व्यक्तियों की पहचान कर ली गई। अन्य संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।

नालागढ़ शहर सील, बंद करवाया बाजार

तीन दिन में दो पॉजिटिव मामले आने के बाद हिमाचल के सोलन जिले में नालागढ़ शहर को सील कर दिया गया है। वहीं, बाजारों को सैनिटाइज किया जा रहा है। शहर के वार्ड-2 व वार्ड-3 में संक्रमण के दो मामले आने के चलते प्रशासन नियमानुसार एहतियात बरत रहा है। कोरोना पॉजिटिव आया नालागढ़ के वार्ड-3 का व्यक्ति अस्पताल में जांच करवाने आया था। वहीं वार्ड 2 की महिला शहर के बाबा बर्फानी चौक के समीप रेडीमेड कपडे़ बेचने का कार्य करती है, जिसके चलते शहर के बाजारों को भी सील किया गया है, जहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

शहर में जहां-जहां से ये लोग गुजरे हैं और पहुंचे हैं, वहां वाले क्षेत्रों को न केवल सील किया गया है। बल्कि, सैनिटाइजेशन का कार्य भी जोरों पर चलाया जा रहा है। नालागढ़ शहर अधिकांश मुख्य प्रवेश द्वार के भीतर ही बसा हुआ है। सभी वार्डों की अधिकतर आबादी यहां रहती है। बाजारों से होकर ही लोगों को अपने घरों को आना जाना पड़ता है, हर गली और चौक बाजार से सटे होने के चलते बाजारों के साथ शहर भी सील रहा और आवाजाही बंद कर दी गई है।  एसडीएम नालागढ़ ऋषभ प्रशांत देष्टा ने कहा कि शहर में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद नालागढ़ बाजार आगामी आदेशों तक बंद रहेगा। संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

नादौन, हमीरपुर और भोरंज उपमंडल के चार गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

उधर, हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नादौन, हमीरपुर और भोरंज उपमंडल की चार पंचायतों के चार गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने यह आदेश जारी किए हैं। इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील को भी समाप्त कर दिया गया है। आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत हथोल के गांव साई (वार्ड-1) में कोविड-19 संक्रमित तीन मामले, ग्राम पंचायत बेहरड़ के गांव सुकरियाह उपरेली (वार्ड-2), ग्राम पंचायत ऊहल के गांव ननोट (वार्ड-1) तथा ग्राम पंचायत महल के गांव कोट (वार्ड-6) में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मामला सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से की गई है।

इसलिए इन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी। इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। लोगों को दूध, किराना, फल, सब्जियां, दवाइयां, रसोई गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति स्थानीय प्रशासन की ओर से घरद्वार पर ही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed