फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: instructions to send children and old people home from ashrams

कोरोना वायरस: आश्रमों से बच्चों और वृद्धों को घर भेजने के निर्देश

Wed, 08 Apr 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Apr 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: instructions to send children and old people home from ashrams
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग निशा सिंह ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए वृद्धावस्था आश्रम, डे केयर सेंटर और शैक्षणिक संस्थाओं में जहां पर विशेष बच्चे हैं, उनके बारे में निर्देश जारी किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने निदेशक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक को भेजे गए पत्र के बारे में अवगत करवाया है।

विज्ञापन


इसमें लिखा गया है कि प्रदेश में जो वृद्धजन और बच्चे आश्रमों में हैं, उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इस स्थिति में उनका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा अगर कोई भी बच्चा अपने घर वापस जाना चाहता है तो उसे नियमानुसार भेजा जा सकता है। इसी तरह से अगर कोई वृद्धजन अपने घर वापस आ जाना चाहते हैं तो वे भी जा सकते हैं। इसके लिए उनके परिजनों से संपर्क किया जा सकता है। ऐसे बच्चों और वृद्धजनों के परिजन खुद भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसा कोराना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed