{"_id":"5f3672e550bbcf753377ac47","slug":"coronavirus-infection-will-catch-more-speed-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अभी और रफ्तार पकड़ेगा कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में अभी और रफ्तार पकड़ेगा कोरोना संक्रमण
Sat, 15 Aug 2020 10:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Aug 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना संक्रमण अभी और रफ्तार पकड़ेगा। इसका एक कारण सेब सीजन को लेकर बाहरी राज्यों से आने वाले कामगार हैं। प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमण के जो भी मामले आए हैं, उनमें 90 फीसदी बाहरी राज्यों से आने वाले लोग हैं। हिमाचल में सेब सीजन अक्तूबर महीने तक चलता है। ऐसे में बाहरी राज्यों से श्रमिकों का आना जारी रहेगा। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में और बढ़ोतरी होगी। जिला कुल्लू में 69 लोग एकसाथ कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ये सभी बाहरी राज्यों से सेब तुड़ान और ढुलाई के लिए आए हैं।
विज्ञापन
जिला सोलन में भी कोरोना संक्रमण के मामलों का ग्राफ बढ़ा है। यहां सबसे ज्यादा मामले हैं। इनमें भी ज्यादातर पॉजिटिव कामगार हैं। भले की सैकड़ों लोग ठीक हो गए हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर मामले बाहरी राज्यों के ही हैं। उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि सेब सीजन के चलते बाहरी राज्यों से हिमाचल लेबर आ रही है। इन्हें क्वारंटीन किया जाता है। ज्यादातर यही लोग पॉजिटिव आ रहे हैं।
विज्ञापन