फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in solan: new covid 19 cases reported and Clean ward containment zone declared

सोलन में पुलिस जवान समेत 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज, शहर का क्लीन वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित

Fri, 07 Aug 2020 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in solan: new covid 19 cases reported and Clean ward containment zone declared
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक साथ 35 मामले सामने आए हैं। लंबित 50 सैंपलों की रिपोर्ट में ये संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 21 बीबीएन, 11 सोलन और तीन परवाणू के शामिल हैं। सोलन से सात क्वारंटीन किए यात्री और कोरोना संक्रमित के सीधे संपर्क में आकर क्वारंटीन किए चार लोग पॉजिटिव आए हैं। सोलन के प्रवेशद्वार परवाणू में पुलिस थाना से एक कर्मी, चिकित्सकों के परामर्श पर एक क्वारंटीन किया गया यात्री शामिल है। बीबीएन के बद्दी से रिगले उद्योग के निमंत्रण होटल में क्वारंटीन किए सीधे संपर्क वाले दो कामगार, शिवालिक नगर बद्दी से चिकित्सकों के परामर्श पर दो, पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आकर पॉजिटिव 11 लोग शामिल है।

विज्ञापन


नालागढ़ से मैक्स स्टार का मखनूमाजरा का एक और पंजैहरा से रैंडम सैंपल से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित आया है। सोलन शहर में नप के तहत आने वाले क्षेत्र लोअर बाजार, सपरून, सन्नी साइड, डिग्री कॉलेज के समीप कोरोना संक्रमित आए हैं। कंडाघाट में एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका खुलासा सेना भर्ती से पहले कोरोना जांच में हुआ है। प्रशासन संक्रमित लोगों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर रहा है। संक्रमितों के यात्रा और संपर्क इतिहास की जांच की जा रही है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि जिले से 50 लंबित मामलों में से 35 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन


फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के साक्षात्कार के लिए करवाए टेस्ट में पॉजिटिव निकली युवती
कंडाघाट थाना के तहत एक युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। इसका पता तब चला, जब वह आर्मी के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के साक्षात्कार के लिए देहरादून जाने के लिए आवश्यक औपचारिकतावश सोलन में कोरोना टेस्ट करवाने गई और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने पॉजिटिव युवती को उपचार के लिए कोविड सेंटर सोलन भेज दिया। वहीं, इसके परिवार के सदस्यों को डेढ़घराट आईसोलेशन सेंटर में रखा है। इनके कोविड टेस्ट शनिवार को करवाए जाएंगे। युवती के प्रारंभिक संपर्क की जांच की जा रही है। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नगर परिषद सोलन के क्लीन वार्ड में एक प्रवासी श्रमिक के कोरोना वायरस से सक्रंमित पाए जाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी निर्देशों और उपमंडलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर क्लीन वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। जिला दंडाधिकारी केसी चमन ने आगामी आदेशों तक क्लीन वार्ड की सीमाओं को पूर्ण रूप से सील करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस कंटेनमेंट जोन में लोगों और वाहनों (आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर) की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।


आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयुक्त अधिकारी-कर्मचारी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन क्षेत्र में फ्लू जैसी बीमारी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की घर-घर स्क्रीनिंग के लिए समुचित संख्या में टीमें तैनात करना सुनिश्चित करेंगे। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की खोज कर उनकी जांच की जाएगी और उन्हें आईसोलेट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सोलन कंटेनमेंट जोन में प्रवेश-निकासी प्रतिबंधित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती करेंगे और पुलिस नाके भी लगाएगी। उप मंडलाधिकारी कंटेनमेंट जोन के लिए समग्र प्रभारी होंगे। तहसीलदार सोलन उनके सहायक होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed