{"_id":"5eb83a10b1de2b4c26785051","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-three-covid-19-patients-liquor-party-with-friends-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के साथ शराब पार्टी करने वाले तीनों दोस्त भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव दो लोगों के साथ शराब पार्टी करने वाले तीनों दोस्त भी संक्रमित
Sun, 10 May 2020 11:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी से सलूणी लौटे दो पॉजिटिव लोगों में से एक की पहले दो साल की बच्ची और अब इलाके के ही तीन और लोग संक्रमण का शिकार हो गए हैं। भड़ेला और खड़जोता निवासी इन तीनों लोगों ने पहले पॉजिटिव आए दो लोगों के साथ मिलकर शराब पी थी। अब इन तीनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बद्दी से लौटने के बाद दोनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया था, लेकिन इन्होंने सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर मिलकर शराब पार्टी की थी।
विज्ञापन
इसके बाद बद्दी से लौटे दोनों मरीज रैंडम सैंपलिंग के बाद पॉजिटिव पाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इनसे आगे चार लोगों में संक्रमण फैल गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए पालमपुर भेजे थे। यहां इनमें पहले तो एक व्यक्ति की दो साल की बच्ची संक्रमित पाई गई, जबकि ताजा मामले में तीन अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बद्दी से दो लोग 30 अप्रैल को चंबा के सलूणी पहुंचे थे। इनके पॉजिटिव आने के बाद इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
क्षेत्र में बाहर से आने-जाने वालों के प्रवेश पर रोक है। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने कहा कि तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें आयुर्वेदिक अस्पताल बालू में शिफ्ट किया जाएगा। डीसी चंबा विवेक भाटिया ने कहा कि पहले ही पॉजिटिव आ चुके दो लोगों ने इन लोगों के साथ मिलकर शराब पार्टी की थी। इससे ये तीनों भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन