{"_id":"5f2e8650795de4203b024295","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-power-minstrel-wife-covid-19-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, ऊर्जा मंत्री की पत्नी और भतीजा भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष का पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, ऊर्जा मंत्री की पत्नी और भतीजा भी संक्रमित
Sat, 08 Aug 2020 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के संक्रमित होने के बाद कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। स्वागत समारोह के बाद संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। ऊर्जा मंत्री के बाद अब खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर पूरे परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जबकि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की पत्नी और भतीजा भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से दोपहर दो बजे के बाद आई रिपोर्ट में कुल 13 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें दोनों ही परिवारों में कार्य करने वाले कर्मी और पड़ोसी भी शामिल हैं। जबकि स्वागत समारोह में डयूटी के लिए तैनात पुरूवाला थाना का एक पुलिस कर्मी भी संक्रमित हुआ है। शुक्रवार को लैब में पांवटा क्षेत्र से 104 सैंपल नाहन मेडिकल कॉलेज में जांच को भेजे गए थे जिसमें से 13 मामले पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पहले शुरू हुई पांवटा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की चेन अब आगे बढ़ती जा रही है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आने वालों में हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष (49), उनकी पत्नी (45), बेटा (22), बेटी (19) घर में काम करने वाले 2 कर्मी (32 व 21 वर्षीय) भी संक्रमित निकले हैं। ऊर्जा मंत्री की पत्नी (55), भतीजा एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष (32), मंत्री के घर में रह रहा 14 वर्षीय किशोर, मंत्री के भतीजे के दोस्त (32), माजरा निवासी युवक (32) पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बद्रीपुर निवासी (32) तथा पुरुवाला थाना का एक जवान (38) भी संक्रमित हुआ है। गौरतलब है कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी उनकी 2 बेटियों व पीएसओ की शिमला में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद बीएमओ राजपुर व सिविल अस्पताल परिसर में शुक्रवार को पांवटा क्षेत्रों से 104 कोविड-19 सैंपल लिए गए थे। जिसमें ऊर्जा मंत्री के परिजन, रिश्तेदार व आसपास से प्राथमिक संपर्क में आने वाले करीब 49 लोगों के टेस्ट शामिल रहे।
इनमें से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने इसकी पुष्टि की है। बीएमओ पांवटा डॉ. अजय देओल ने बताया कि पांवटा में शुक्रवार को सभी टीमों ने कुल 104 सैंपल लेकर नाहन कोविड-19 लैब में जांच को भेजे गए थे। शनिवार को अब तक लैब से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 3 महिलाएं व 10 पुरुष शामिल है।