{"_id":"5eea32e38ebc3e42f4415941","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-female-doctor-found-covid-19-postive-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा में महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित, संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में लगी थी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित, संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में लगी थी ड्यूटी
Wed, 17 Jun 2020 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Jun 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा में एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर और मां-दो बेटियों समेत 8 नए मामले कोरोना वायरस के पॉजिटिव आए हैं। महिला डाक्टर परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में संस्थागत क्वारंटीन लोगों के इलाज में ड्यूटी दे रही थी। महिला धीरा उपमंडल के मरहुं की रहने वाली है।
विज्ञापन
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग राधा स्वामी सत्संग भवन और गांव में महिला डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। कांगड़ा जिला में डॉक्टर के कोरोना संक्रमित होने का दूसरा मामला है। इससे पहले टांडा अस्पताल में एक डाक्टर संक्रमित हुआ था जो अब ठीक है। इसके अलावा एक ही परिवार की तीन मां, बेटियां गुरुग्राम और तीन लोग दिल्ली से लौटे थे, यह परिवार भी संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन