{"_id":"5fe2eb5bf387944f30146c3f","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-and-deaths-23-december-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: सेवानिवृत्त डीआईजी समेत सात संक्रमितों की मौत, 399 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: सेवानिवृत्त डीआईजी समेत सात संक्रमितों की मौत, 399 नए मामले
Wed, 23 Dec 2020 10:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को सेवानिवृत्त डीआईजी समेत सात कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। कोविड अस्पताल नेरचौक में सेवानिवृत्त डीआईजी आरएस नेगी समेत चार संक्रमितों की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं जिले से 33 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। 67 साल के नेगी कुल्लू के भुंतर के कलेहली गांव के रहने वाले थे। इसके अलावा मंडी के जेल रोड निवासी 72 वर्षीय महिला और साई साईगलू कोटली के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चंबा के मेहला निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज चंबा मे कोरोना से मौत हुई है। पालमपुर के 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमीरपुर जिले में नादौन के धनेटा में 45 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 399 नए मामले आए हैं। कांगड़ा 91, मंडी 85, चंबा 30, बिलासपुर 31, कुल्लू 35, सोलन 34, ऊना 31, शिमला 27, हमीरपुर 24, सिरमौर 6 और किन्नौर में 5 नए केस आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 53392 पहुंच गया है। 4629 सक्रिय मामले हैं। 47834 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। अब तक 882 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन