फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 9 April 2021

आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, दो डोज लेने के बाद महिला डॉक्टर पॉजिटिव, लाहौल में प्रवेश के लिए ये शर्त

Fri, 09 Apr 2021 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Apr 2021 10:32 PM IST
सार

  • प्रदेशभर में 720 कोरोना पॉजिटिव मामले
  • लाहौल-स्पीति में प्रवेश के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 9 April 2021
कुल्लू में कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं प्रदेशभर में 720 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। हमीरपुर जिले में बड़सर उपमंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा की महिला डॉक्टर वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद शुक्रवार को पॉजिटिव निकली है। चिकित्सक के संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


अस्पताल को तीन घंटों के लिए बंद कर सैनिटाइज किया गया। स्टाफ को गृह संगरोध में रहने को कहा गया है। चिकित्सक के संपर्क में आए स्टाफ सदस्यों के भी टेस्ट होंगे। बीएमओ बड़सर नरेश शर्मा का कहना है कि भोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सक की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। डॉक्टर को जुकाम और खांसी के लक्षण थे। उसने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। महिला गृह संगरोध में है। स्टाफ को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब सभी स्टाफ सदस्यों के कोविड टेस्ट लिए जाएंगे। अस्पताल खुला रहेगा और यहां अन्य चिकित्सक को डेपुटेशन पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने घाटी में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के कामगारों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कामगारों की 72 घंटे के भीतर की समयावधि की कोविड की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट ही निगेटिव होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि बाहर से जो भी कामगार जिले में प्रवेश करते हैं, उन्हें अपनी आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही जो भी व्यक्ति बाहर से किसी व्यावसायिक गतिविधि के उद्देश्य से जिले में प्रवेश करता है, उनके लिए भी यही नियम लागू होगा। 

बैजनाथ के कुंसल गांव की 82 वर्षीय बुजुर्ग, ऊना जिला के जवार गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग व शाहपुर के बरनाला गांव के 75 वर्षीय बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नौहरा गांव की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की होम आइसोलेशन के दौरान मौत हो गई। 

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। रोहड़ू की रहने वाली महिला को 9 अप्रैल को शिफ्ट किया गया था। महिला का कोविड टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गंभीर हालत होने के चलते महिला की मौत हो गई। सुंदरनगर के 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने कोविड अस्पताल बीबीएमबी में दम तोड़ दिया।

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सिरमौर जिले के ददाहू की 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। महिला को 6 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज नाहन से आईजीएमसी रेफर किया गया था।

जिला अस्पताल कुल्लू में उपचाराधीन एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। बाद में उसका कोविड टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बताया जा रहा है कि 44 वर्षीय व्यक्ति मधुमेह का मरीज था और उसे अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। ऐसे में उसको जिला अस्पताल में दाखिल किया गया था।


डलहौजी में होटल कारोबारियों सहित चंबा जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में जेएनवी पपरोला के छह छात्रों समेत 165 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। ये सभी बाहरी राज्यों के पर्यटक हैं, जो सांगला घूमने पहुंचे थे।
 

जिला कोरोना पॉजिटिव मामले
कांगड़ा 165
सोलन 137
मंडी 80
शिमला 63 
सिरमौर 71
ऊना 75
हमीरपुर 56
कुल्लू 34
बिलासपुर 16
चंबा 14
किन्नौर 5
लाहौल-स्पीति 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed