फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30 August 2020

Coronavirus in Himachal: कोरोना से महिला की मौत, प्रदेशभर में 175 संक्रमित

Sun, 30 Aug 2020 10:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 Aug 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 30 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जिला कांगड़ा में रविवार सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। टांडा अस्पताल में उपचाराधीन हमीरपुर के बड़सर की 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मृत्यु हो गई है। महिला कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थी। सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की। प्रदेश में कोरोना से यह 34वीं मौत है। वहीं आईजीएमसी में भर्ती कोरोना संक्रमित दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में रविवार को 175 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा में 51, हमीरपुर में 39, सिरमौर में 36, सोलन में 16, चंबा में 11,  शिमला में 10, ऊना में 8, कुल्लू में 2 और मंडी-बिलासपुर में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। कांगड़ा जिले में रविवार को एक साथ 51 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ टांडा अस्पताल अब कोरोना का गढ़ बन गया है। रोजाना अस्पताल में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


रविवार को टांडा अस्पताल और अन्य अस्पतालों में छह डॉक्टर, दो पैरामेडिकल स्टाफ और एक हेल्थ केयर प्रोवाइडर सहित 11 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा योल में संस्थागत क्वारंटीन चार सेना के जवान भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं तीन लोग बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री से संक्रमित हुए हैं। विदेश और बाहरी राज्यों से आए चार लोगों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएमओ कांगड़ा डीजी गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने से डाडासीबा के तीन लोग, नेरटी गांव के दो, लपियाणा के डक गांव के तीन लोग संक्रमित हुए हैं। मनाई के गुदरेहड़ गांव का एक, नूरपुर के जसूर गांव के तीन, वासा गांव का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। 53 मील के खिल्ली गांव के दो और कांगड़ा के शिवडोला गांव के चार लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वहीं, टांडा रोड के दो खाद्य आपूर्तिकर्ता और चैतड़ू के कंदरेहड़ गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के पॉजिटिव आए हैं।

हमीरपुर जिले में 18 महिलाओं और 2 छोटे बच्चों समेत रविवार को दिन में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रविवार देर रात हमीरपुर जिले में कोरोना के 10 और नए मामले सामने आए। जिले में रविवार को कुल 39 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 15 पॉजिटिव लोगों के सैंपल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से लिए गए थे। इन 15 लोगों में मेडिकल कॉलेज की छह स्टाफ नर्सें, मरीज और तीमारदार शामिल हैं।

14 लोग जिले के विभिन्न हिस्सों से संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लिए गए सैंपलों में 26 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय और 43 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज में दाखिल 2 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, बड़सर के रोपड़ी क्षेत्र के गांव अंबोटा की 27 वर्षीय महिला, गांव भावरां की 25 वर्षीय महिला, तहसील हमीरपुर के गांव मोहीं की 28 वर्षीय महिला, जिला हमीरपुर के गांव बंचियां की 53 वर्षीय महिला और गांव अमरोह की 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

गांव बड़सर में उत्तर प्रदेश से आया 21 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय पत्नी तथा उहल क्षेत्र के गांव सुराह में गुजरात से आई 23 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली से आया करोट क्षेत्र के गांव सरगून हीरा का 26 वर्षीय युवक, पुंछ से आया दरोगण गांव का 37 वर्षीय व्यक्ति, इसी गांव में संगरूर से आई 65 वर्षीय महिला, टौणी देवी में उत्तर प्रदेश से आया 47 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से आया जलाड़ी का 21 वर्षीय युवक और पलवल से लौटा टौणी देवी तहसील के गांव पंजोत का 30 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। प्राथमिक संपर्क के कारण गांव थाना टिक्कर डाकघर जंदरू का 19 वर्षीय युवक, आईआरबी जंगलबैरी में 42 वर्षीय व्यक्ति, थाना बजूरी क्षेत्र के गांव गाबा की 16 वर्षीय लड़की, गांव अणु कलां का 33 वर्षीय व्यक्ति और भरेड़ी क्षेत्र के गांव कोट की 37 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई हैं।

दो बच्चों और उनके तीमारदार मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर 
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पॉजिटिव पाए गए दो बच्चों और उनके दो पॉजिटिव तीमारदारों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज से भरे गए सैंपलों में से रविवार को कुल 15 लोग जिनमें छह स्टाफ नर्स, दो उपचाराधीन बच्चे और दो उनके तीमारदार तथा पांच प्रसूता महिलाएं शामिल हैं। इन पांच में से दो का सीजेरियन और तीन की सामान्य प्रसूति हुई है। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि चार मरीजों को नेरचौक रेफर किया गया है। अस्पताल को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

सिरमौर जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने दो चरणों में इसकी पुष्टि की। पहले चरण में 19, जबकि दूसरे चरण की रिपोर्ट में 17 लोग पॉजिटिव पाए गए। नाहन और पांवटा साहिब क्षेत्र में सबसे अधिक संक्रमित मिले। इनमें 28 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। नए संक्रिमतों बच्चों को छोड़कर युवा, अधेड़ और बुजुर्ग सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार को 208 सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे। इनमें 205 नए और एक रिपीट और दो फालोअप सैंपल शामिल थे। रिपोर्ट में कुल 36 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नाहन शहर के विभिन्न इलाकों से दस मामले संक्रमित मिले। शहर में 24, 25, 27 और 66 वर्ष के बुजुर्ग के अलावा प्रताप भवन के समीप 70 वर्ष का बुजुर्ग और कांग्रेस भवन के समीप 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया। इसके अलावा कालाअंब के बिटू कॉलोनी से तीन, ब्लूस्टार कालाअंब से दो, बड़ाचौक नाहन से दो मामले संक्रमित मिले। मोगीनंद में 23 और 32 वर्षीय युवक, जोहड़ों और रामपुर जटोन में 40 साल के व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

पांवटा साहिब के ज्वालापुर में 27 वर्षीय, मुगलावाला में 61, 31, 34 वर्षीय, किशनपुरा में 38, तारूवाला में 40 वर्षीय, वार्ड नंबर छह में 24 वर्षीय, सोलवाला शामपुर में 38, खैरी में 35, दशमेश कॉप्लेक्स में 26, बद्रीपुर में 55 और 61, सूरजपुर में 54, कोलर में 50, भजोन कमरऊ में 30 और कोलर में 20 साल का व्यक्ति संक्रमित निकला। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि संक्रमित आए मामलों में 28 पुरुष व आठ महिलाएं शामिल हैं। इनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

शिमला में रविवार को तीन माह के बच्चे समेत कोरोना पॉजिटिव के 11 नए मामले सामने आए हैं। एक मामला आईजीएमसी में सामने आया है। चौपाल से इलाज के लिए यह मरीज यहां आया था। इधर, रुल्दुभट्ठा से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। परिवार के एक बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, शिमला के शोघी का एक चिकित्सक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। चिकित्सक के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लेने जा रहा है।

इसके अलावा बीते दिनों शोघी बैरियर पर तैनात एक पुलिसकर्मी के संपर्क में आए तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। एक मामला मिलिट्री अस्पताल जतोग से, शहर की एक महिला और 3 महीने का बच्चा भी पॉजिटिव है। ये पीएनबी कार्यालय में पूर्व में आए कर्मियों के कांटेक्ट में थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इस बात की पुष्टि की है।

सोलन जिले में रविवार को एक पुलिस जवान, गर्भवती महिला समेत अन्य 16 लोगों कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। इसमें संक्रमित आए क्षेत्रों में अर्की से एक, बद्दी से चार, नालागढ़ से चार, सोलन से एक, एमएमयू से एक और परवाणू से पांच कोरोना संक्रमित आए हैं। संक्रमितों के संपर्क में आए परिवार सदस्यों समेत अन्य लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

संक्रमित आए लोगों में सीधे संपर्क में तीन लोग, खांसी, जुकाम सहित अन्य से पीड़ित 11, नालागढ़ खंड से एक गर्भवती महिला, एक पुलिस जवान शामिल है। इसमें सीधे संपर्क में आने से अर्की के भराड़ीघाट से एक, बद्दी में गर्भवती महिला, तीन खांसी जुकाम से पीड़ित है। इनमें एक लोधी माजरा, एक पंखवाला, एक वर्धमान का शामिल है जबकि एमएयू में खांसी जुकाम से एक पॉजिटिव आया है।

इसके अलावा नालागढ़ से तीन खांसी जुकाम और एक संक्रमित के सीधे संपर्क में आने से पॉजिटिव आया है। परवाणू में एक पुलिस जवान, चार खांसी जुकाम के लोग शामिल हैं। सोलन में संक्रमित के सीधे संपर्क में आने से एक पॉजिटिव मामला आया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने मामले की पुष्टि कर बताया कि संक्रमितों को कोविड सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा की दो स्टाफ नर्सों और एक तीन साल की बच्ची समेत 11 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। तीन साल की बच्ची स्टाफ नर्स की बेटी है, जो मां के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। अस्पताल स्टाफ के कोरोना संक्रमित आने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में एहतियातन तौर पर सैनिटाइज करवाया गया है। सभी संक्रमितों के 27 और 28 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय पहुंची।

इसमें 11 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया गया है। नए मामले आने के बाद जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। जबकि अभी तक 415 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 326 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 11 कोरोना पॉजिटिव केस 27 और 28 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों की रिपोर्ट में सामने आए हैं। इसमें 27 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

इसमें 31 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय महिला, 38 और 33 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। जबकि 28 अगस्त को पेंडिंग सैंपलों में दो स्टाफ नर्सें और एक अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। एक स्टाफ नर्स की तीन वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा 28 अगस्त के पेंडिंग बचे सैंपलों में साठ वर्षीय महिला और 67 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज की दो स्टाफ नर्सों समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें उपचार के लिए कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया जा चुका है। मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज किया गया, जिससे मरीजों और स्टाफ को संक्रमण के किसी प्रकार के खतरे से बचाया जा सके। स्टाफ नर्सों के संपर्क में आए कर्मचारियों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

ऊना जिले से एक पुलिस कर्मी समेत आठ नए मामले पॉजिटिव आए हैं। उपमंडल हरोली के बाथू का रहने वाला पुलिस जवान पॉजिटिव पाया गया है। 27 वर्षीय पुलिस जवान की क्वारंटीन  सेंटर में ड्यूटी है। उपमंडल हरोली के गांव लोअर बढ़ेडा में 48 वर्षीय महिला और उसका 19 वर्षीय बेटा पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आये थे।

एक अंब उपमंडल के कटोहड़ कलां की 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह बिहार से लौटी है। ऊना उपमंडल के अप्पर अजनोली का 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। उपमंडल हरोली के गांव बाथू का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

यह बिहार से लौटा था। उपमंडल ऊना के बहडाला गांव में स्थित दिल्ली एनक्लेव का 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह पीएनबी बैंक का कर्मी है, जो पंजाब में कार्यरत है। ऊना उपमंडल के गांव लोअर देहलां का 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed