{"_id":"612bb2fd1f720b25712d3be2","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-29-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना से एक की मौत, 87 नए मामले, 1750 हुए एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना से एक की मौत, 87 नए मामले, 1750 हुए एक्टिव केस
Sun, 29 Aug 2021 09:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:47 PM IST
सार
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना पॉजिटिव महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में ही प्रसव करवाना पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना वायरस- सांकेतिक
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार को मंडी जिले में एक महिला की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 87 नए मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में रविवार को 5 हजार से भी कम सैंपलिंग हुई है जबकि 10 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जाते रहे हैं। प्रदेश में कोरोना एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1750 पहुंच गया है। प्रदेश में मृतकों की संख्या 3576 पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना पॉजिटिव महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया है। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में ही प्रसव करवाना पड़ा। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को जिला मुख्यालय स्थित क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात थिरोट निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थिरोट से केलांग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। करीब दो घंटे के बाद एंबुलेंस थोलंग नाला पहुंची। ईएमटी मानचंद और पायलट भुवनेश्वर ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव करवा दिया। 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी मानचंद ने कहा कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को केलांग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन