फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 27 August 2020

Coronavirus in Himachal: सिरमौर में एक साथ 36 नए मरीज, प्रदेशभर में 66 मामले

Thu, 27 Aug 2020 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 27 Aug 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 27 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले में एक साथ 36 नए मामले आए हैं। इसके अलावा ऊना में 11, चंबा 10, मंडी तीन, कांगड़ा चार, शिमला और लाहौल-स्पीति में एक -एक पॉजिटिव मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5410 पहुंच गया है। 1453 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3883 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को 64 और मरीज ठीक हो गए। कोरोना से 34 मौत हो चुकी हैं। 42 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन


चंबा जिले के पुखरी ब्लॉक में 7 वर्षीय बच्चा, 11 वर्षीय लड़की, 8 वर्षीय बच्चा और 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। समोटी ब्लॉक में 39 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। समोटी ब्लॉक में हैदराबाद से लौटी 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन


ऊना जिले में क्षेत्रीय अस्पताल के दो कर्मियों समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अस्पताल के दो कर्मियों में एक स्टॉफ नर्स है जबकि दूसरी कर्मचारी लैब में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 42 वर्षीय स्टाफ नर्स की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब के नंगल की रहने वाली लैब में कार्यरत महिला कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। जबकि ऊना शहर के प्रेम नगर निवासी 50 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला डीसी कार्यालय ऊना में तैनात है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल लिया गया था। उपमंडल बंगाणा के लठियानी के एक ही परिवार से 38 वर्षीय महिला और 11 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव आया है।

यह यूपी से लौटे थे। गगरेट उपमंडल के गांव अंबोआ का 33 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह उत्तराखंड से लौटा था। गगरेट उपमंडल की एक 19 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह युवती संक्रमित के संपर्क में आई थी। हमीरपुर के पनसाई नादौन का एक व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसका हरोली के पालकवाह में सैंपल लिया गया था। फरीदाबाद से लौटा उपमंडल बंगाणा के करमाली का 29 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

गगरेट उपमंडल के चलेट गांव का 44 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। उपमंडल ऊना के गांव बनगढ़ का 23 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आया है। बद्दी सोलन में एक संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल लिया गया था। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन शर्मा ने ऊना जिला में 11 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed