फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 21 August 2020

Coronavirus in Himachal: प्रदेश में 177 नए मरीज, जानिए किस जिले में कितने मामले

Fri, 21 Aug 2020 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 21 Aug 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 21 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 177 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में शाम को एक साथ 76 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 32, कांगड़ा में 14, मंडी आठ, सिरमौर 23, ऊना में 8, शिमला सात, हमीरपुर आठ, और कुल्लू में एक शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4728 पहुंच गया है। 1422 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3234 मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 149 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से राज्य में 24 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भी दो कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। 47 कोरोना मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। 

विज्ञापन


सोलन में एक साथ आए 76 मामलों में से 70 बद्दी और नालागढ़ के हैं। परवाणू से एक, सोलन एक, अर्की नौ और चंडी से पांच मामले आए हैं।  टांडा अस्पताल में भर्ती दो मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। कुल्लू जिले में आजमगढ़ यूपी से लौटा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शिमला शहर के कृष्णानगर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा उपनगर ढली में भी तीन नए मामले आए हैं। ढली में पॉजिटिव पाए गए यह तीन व्यक्ति सेब कारोबारी हैं। इन तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा और कृष्णानगर में पॉजिटिव आए चार लोगों को डीडीयू शिफ्ट किया है। शहर में सात नए मामले आने की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने की है। सिरमौर जिले में अकेले पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र से 15 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि नाहन क्षेत्र से सात और राजगढ़ में एक पॉजिटिव मरीज आया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चार कोरोना योद्धाओं समेत आठ पॉजिटिव
ऊना जिले में शुक्रवार को क्षेत्रीय के चार कर्मचारियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें दो स्टाफ नर्सें, एक लैब अटेंडेंट व एक नेत्र विभाग का कर्मचारी शामिल है। क्षेत्रीय अस्पताल में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों मेडिकल करवाने के लिए सैकड़ों शिक्षक क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे थे। ऐसे में अब संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 356 हो गई है। जिसमें से 250 ठीक हो गए हैं और 106 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित 23 ने दी कोरोना को मात

प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर और उनके परिवार की फॉलोअप कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बलदेव तोमर, उनकी पत्नी, बेटी, भतीजी सहित 27 में से 23 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई। डीएसपी पांवटा की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हाल ही में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद शिलाई के पूर्व विधायक ने भी खुद को परिवार सहित आईसोलेट कर लिया था। कोविड टेस्ट होने के बाद ये सभी कोरोना पॉजिटिव आए थे।

पूर्व विधायक का परिवार, नौकर, चालक व पीएसओ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। फॉलोअप रिपोर्ट में पूर्व विधायक बलदेव तोमर सहित ऊर्जा मंत्री के निजी सचिव, मंडल महामंत्री की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि शुक्रवार को उनकी और परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टर की सलाह पर वह कुछ दिन ओर क्वारंटीन रहेंगे। उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कहा कि 27 लोगों की फॉलोअप रिपोर्ट में पूर्व विधायक शिलाई क्षेत्र बलदेव तोमर के परिवार समेत 23  लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed