{"_id":"5fb63e3435af5d7117524f75","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-19-november-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद महेश्वर सिंह कोरोना पॉजिटिव, देव समाज की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह कोरोना पॉजिटिव, देव समाज की चिंता बढ़ी
Thu, 19 Nov 2020 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह
16 नवंबर को सुल्तानपुर में हुई छोटी जगती में मुख्य भूमिका निभाने वाले भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। महेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। महेश्वर के पॉजिटिव आने के बाद देव समाज में हड़कंप मच गया है। कई लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
छोटी जगती में 200 से अधिक देवी-देवताओं के गूर व पुजारियों ने हिस्सा लिया था। अन्नकूट उत्सव में भी महेश्वर सिंह की अहम भूमिका रही थी। लेकिन रूटीन चेकअप के लिए वह शिमला गए थे, जहां इनका कोरोना टेस्ट लिया गया। टेस्ट पॉजिटिव आया है। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि महेश्वर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे अपने टेस्ट करवा लें। बताया जा रहा है कि बुखार व सांस में दिक्कत के चलते उन्हें कुल्लू से इलाज के लिए 108 एंबुलेंस में आईजीएमसी के लिए लाया गया। दोपहर बाद रेट किट से कोरोना वायरस टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई ओर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। आईजीएमसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन