फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 19 January 2021

सिरमौर जिले के 14 संक्रमितों समेत हिमाचल में 38 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 19 January 2021
कोरोना वायरस-सांकेतिक - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 38 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर जिले के विभिन्न हिस्सों में 14 नए लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। नाहन की अप्पर स्ट्रीट में दो बच्चों सहित 50 वर्ष की एक महिला पॉजिटिव निकली। इसके अलावा पांवटा साहिब के टिंबी, देवीनगर, नघेता, कोलर, पुरुवाला, धौलाकुआं में भी संक्रमण के मामले आए हैं। नाहन के नया बाजार में 69 और 78 वर्ष के दो बुजुर्ग संक्रमित मिले।

विज्ञापन


जबकि विक्रम कैसल नाहन, देवा मानल और पच्छाद के कासर गांव में भी एक-एक रोगी में संक्रमण की पुष्टि हुई। चंबा और कांगड़ा जिले में कोरोना के चार-चार नए मामले सामने आए हैं। कुल्लू, सोलन और ऊना में भी कोरोना के दो-दो-दो मामले आए हैं। शिमला जिले में कोरोना के 10 मामले सामने आए है। इनमें शहर में 7 मामले आए है। इनमें पंथाघाटी में 3, फागली 2 व भराड़ी, आईजीएमसी, जुन्गा, सुन्नी ओर ऊपरी शिमला से एक-एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन


हिमाचल में शिमला और सिरमौर जिले में लगे कोरोना के टीके
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को सिर्फ दो जिलों शिमला और सिरमौर में ही कोरोना के टीके लगाए गए। दोनों जगह दो-दो सेंटर थे। इनमें 60.06 फीसदी टीकाकरण हुआ। अब शुक्रवार और शनिवार को राज्य में वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलेगा। शिमला जिले में आईजीएमसी में ही दो सेंटर बने थे। यहां 200 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन दी जानी थी, लेकिन यहां 112 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला जिले का तीसरे दिन का वैक्सीनेशन 56 फीसदी रहा। सिरमौर में भी दो जगह टीकाकरण हुआ। जिले में 183 हेल्थ वर्करों को इंजेक्शन लगना था, लेकिन यहां 120 लोग ही पहुंचे, जो 65.06 फीसदी रहा। स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. निपुण जिंदल का कहना है कि प्रदेश में बेहतर तरीके से वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चल रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed