{"_id":"60780a1c9a26636d86025139","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-15-april-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर कोरोना पॉजिटिव
Thu, 15 Apr 2021 03:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 15 Apr 2021 03:11 PM IST
सार
चंबा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी। नीरज नैयर होम आइसोलेट हो गए हैं। साथ ही सभी लोगों से आह्वान किया है कि जो लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में रहे, वे भी खुद को आइसोलेट करें। गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ सप्ताह में प्रदेश सहित जिला चंबा में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ी है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंबा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी। नीरज नैयर होम आइसोलेट हो गए हैं। साथ ही सभी लोगों से आह्वान किया है कि जो लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में रहे, वे भी खुद को आइसोलेट करें। गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ सप्ताह में प्रदेश सहित जिला चंबा में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ी है।
विज्ञापन
एक तरफ जहां स्कूली बच्चे और आम लोग कोरोना की चपेट में आए हैं तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित उनके पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव निकले। चंबा जिले में बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के 49 विद्यार्थियों सहित 66 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एक साथ इतने ज्यादा मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों के सैंपल लिए थे, जिन्हें जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजा गया था। लैब में सैंपलों की जांच करने के बाद रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेजी गई। इसमें नवोदय विद्यालय से लिए गए सैंपलों में 49 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि, 17 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए हैं। ये लोग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से संबंधित हैं।
विज्ञापन