फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 14th June 2020

बिलासपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत प्रदेश में कोरोना के 19 नए मामले

Mon, 15 Jun 2020 12:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 14th June 2020
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

बिलासपुर में रविवार को एक ही परिवार के पांच लोगों समेत प्रदेश में 19 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कांगड़ा मे 4, शिमला-सोलन-चंबा में 1-1 पॉजिटिव आया है। कांगड़ा में 17 मरीज कोरोना मुक्त भी हो गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बिलासपुर में दिल्ली से लौटे पांचों संक्रमित घुमारवीं में संस्थागत क्वारंटीन हैं। इनमें से एक सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी। रविवार को उसके परिवार जब इनके सैंपल रिपीट किए गए तो सभी सदस्य पॉजिटिव पाए गए। 
विज्ञापन


इनमें दो पुरुष, एक महिला और 10 व 2 वर्ष की उम्र के दो बच्चे शामिल हैं। इनको कोविड केयर सेंटर चांदपुर शिफ्ट किया जा रहा है। ऊना में बंगाणा के बौट में पहले से संक्रमित पूर्व सैनिक की दो बेटियां, पत्नी और 90 साल की बुजुर्ग मां, एक बसदेहड़ा, मरवाड़ी में 17 साल का युवक और एक ऊना के भैरा में एक महिला पॉजिटिव निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा जिले के बनूरी में गुरुग्राम से लौटी युवती, बढलठोर का दिल्ली से लौटा बुजुर्ग दंपती और दिल्ली से लौटी पासू की युवती भी पॉजिटिव निकली है। वहीं सोलन के बीबीएन में भी एक संक्रमित पाया गया है, जबकि एक चंबा जिले के भटियात का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। 


इसके अलावा कांगड़ा जिले के नूरपुर में पिता और उसका 9 साल का बेटा, एक युवक शगूर में, एक बैजनाथ, एक मंधोल, एक बैजनाथ के टैलसन में कोरोना मुक्त हुआ है। 

उधर हादसे में घायल दिल्ली के युवक की आईजीएमसी शिमला में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद लिए गए सैंपल में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। उसके साथ आया एक और युवक पॉजिटिव निकला है, जो आईजीएमसी में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed