फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ramlila kicks off at the Chaugan with a sacrificial offering (ahuti).

Chamba News: हवन की आहुति के साथ चौगान में रामलीला का आगाज

Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ramlila kicks off at the Chaugan with a sacrificial offering (ahuti).
चंबा कला मंच में राम लीला मंचन को लेकर हवन यज्ञ करते क्लब के पदा​धिकारी।संवाद
नवरात्र में कला मंच पर जीवंत होंगे भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग
विज्ञापन

स्वप्न महाजन बोले- संस्कृति और मर्यादा का संदेश देगी रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। आस्था की आहुति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चंबा के कला मंच चौगान में रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ।
नवरात्र के उपलक्ष्य में रामलीला क्लब चंबा की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही रामलीला के सफल आयोजन की कामना की गई।
रामलीला क्लब के अध्यक्ष स्वप्न महाजन ने बताया कि नवरात्र के दौरान हर वर्ष रामलीला का मंचन करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंचन शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का माध्यम भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के माध्यम से लोगों को मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है। रामलीला के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। क्लब की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर रामलीला क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed