{"_id":"6acbbb98b04db406b806bae3","slug":"dhadhog-accorded-a-warm-welcome-to-bronze-medalist-seema-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199570-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धड़ोग ने पलकों पर बैठाईं कांस्य पदक विजेता सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धड़ोग ने पलकों पर बैठाईं कांस्य पदक विजेता सीमा
Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा के अंबेडकर भवन धड़ोग में कार्यक्रम के दौरान उडनपरी सीमा और अन्य।संवाद
पांच संगठनों ने एकजुट होकर किया सम्मान, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
एशियाई खेलों में पदक जीतकर लौटी धड़ोग की बेटी का हुआ अभिनंदन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मैदान पर अपनी रफ्तार से देश का मान बढ़ाने वाली धड़ोग की बेटी सीमा कुमारी जब अपने लोगों के बीच पहुंचीं तो हर चेहरा गर्व से दमक उठा।
एशियाई खेलों में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा का धड़ोग में ऐसा स्वागत हुआ, मानो पूरा गांव अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाने उमड़ पड़ा हो। पांच संगठनों ने मिलकर उन्हें सम्मानित किया और उनकी खेल यात्रा को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
धड़ोग स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित समारोह की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद आंबेडकर मिशन सोसायटी, आंबेडकर यूथ क्लब, श्री गुरु रविदास सभा, भीमाबाई महिला मंडल और आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा ने सीमा को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राजकीय माध्यमिक पाठशाला धड़ोग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिए।
समारोह में वक्ताओं योगेश्वर अहीर, अनूप राही, जितेश्वर सूर्या, अविनाश पाल और शिवचरण ने सीमा की उपलब्धि और उनके संघर्षपूर्ण सफर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु, संगीता देवी, नगर परिषद चंबा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, पूर्व पार्षद अमृता चौहान, राष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी करुणा चंद्रा सहित स्थानीय लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
--