फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 12th june 2020

हमीरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत हिमाचल में 12 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 11:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सोलन/चंबा/नाहन/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सोलन/चंबा/नाहन/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 12th june 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हमीरपुर जिले में झांसी से लौटे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए उसके परिवार के 5 लोगों समेत प्रदेश में 12 लोग शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें कांगड़ा में 2, सिरमौर में 3 और चंबा-सोलन जिले में 1-1 मरीज सामने आया है। शुक्रवार को प्रदेश में 17 मरीज ठीक भी हुए। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हमीरपुर में झांसी से लौटे पहले से संक्रमित निकले व्यक्ति की अब पत्नी, 10 वर्षीय बेटा, 9 वर्षीय भतीजी, 57 वर्षीय माता और 59 वर्षीय पिता की भी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


उधर सिरमौर के कालाअंब में भी 2, पांवटा में एक पॉजिटिव आया है। कालाअंब के दोनों हिमालय कॉलेज के लेबर हॉस्टल में रह रहे थे। इसके अलावा नाहन के आरिसन फार्मा उद्योग में कार्यरत हरियाणा के 2 और लोग संक्रमित निकले हैं। हालांकि इन दोनों की सैंपलिंग हरियाणा में हुई है। इसलिए दोनों मामले हिमाचल में नहीं गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कांगड़ा जिले में दो, सोलन जिले के उपमंडल अर्की में गाजियाबाद से लौटा होम क्वारंटीन युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं चंबा जिले में पंजाब से आया युवक भी संक्रमित पाया गया है। उसे बालू कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। चंबा में 3 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

ऊना का एसपी ऑफिस सील

ऊना जिला मुख्यालय में एसपी ऑफिस को आगामी आदेशों तक सील कर दिया गया है। एसपी कार्यालय में सेवारत एक पुलिस जवान की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस जवान एसपी ऑफिस के कोविड साइबर सेल में तैनात था। ऑफिस के भीतर ही कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद तमाम पुलिस अधिकारियों समेत कार्यालय में जवान के साथ करने वाले पुलिस कर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह पुलिस जवान बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुठियाड़ी के एक परिवार के तीन सदस्यों के प्राथमिक संपर्क में आया है। वहीं, कोरोना संक्रमित पुलिस जवान का घर भी शहर के साथ लगते वार्ड नंबर आठ के अप्पर मोहाल शिवनगर में स्थित है। लिहाजा जिला प्रशासन ने वार्ड नंबर आठ को शिव मंदिर से लेकर चरणदास के घर तक तथा दूसरी तरफ वाल्मीकि गेट तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

इसके अलावा वार्ड नंबर 7, 8, 9 व 10 के बाकी साथ लगते क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया गया है। डीसी संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा अंब उपमंडल के कटौहड़ कलां में होम क्वारंटीन की गई दो सगी बहनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को उक्त पंचायत के वार्ड नंबर 2 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। जबकि पंचायत के वार्ड 1, 3, 4, 6 और 7 को बफर जोन में बदल दिया गया। 

कोरोना संक्रमित ने दोस्तों संग की पार्टी, कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा

नादौन क्षेत्र में दो संक्रमित लोगों में से एक को लेकर मामला काफी गंभीर हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पेशे से टैक्सी चालक 8 जून को अपनी टैक्सी में सवारी छोड़ने दिल्ली गया था। वापस आने पर उसे घर में संगरोध किया गया था। लेकिन, संगरोध अवधि के दौरान ही यह युवक नियमों की उल्लंघना करते हुए क्षेत्र में घूमता रहा, जिस कारण उसके गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के 50 से भी अधिक लोग उसके प्राथमिक संपर्क में आए हैं। इस दौरान रंगस में अपने दोस्तों सहित पार्टी भी की थी।

इसके अलावा उसने बल्डूहक गांव के एक बैंक में भी काम करवाया था। हमीरपुर जाकर अपनी गाड़ी के सिलसिले में एक एफिडेविट भी बनवाया था, जिससे पता चलता है कि इन तीन दिनों में वह कहां-कहां घूमता रहा है और कितने लोगों से मिल चुका है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमित महिला अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को लेकर 7 जून को गुड़गांव से आई और यहां अपने मायके चली गई। जबकि, उसका पति अपने घर चला गया। महिला के प्राथमिक संपर्क में कुल छह लोग आए हैं। एसडीएम नादौन विजय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में विभाग कार्रवाई कर रहा है।

नालागढ़ मिनी सचिवालय, एसपी कार्यालय और थाना सील

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने पर मिनी सचिवालय नालागढ़, एसपी कार्यालय बद्दी और पुलिस थाना बद्दी को एहतियातन सील किया गया है। कोरोना पॉजिटिव पूर्व प्रधान और बिहार का फार्मासिस्ट रिपोर्ट आने से पहले इन कार्यालयों में घूमे थे। प्रशासन ने शुक्रवार को बाजार को बंद कर दिया। शनिवार को बद्दी बाजार भी बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बंद होने से कंट्रोल रूम का कार्य ट्रैफिक पुलिस बद्दी के कार्यालय से किया जा रहा है।

बद्दी थाना का कार्य महिला पुलिस थाना बद्दी से संचालित किया जा रहा है। यहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। कोरोना संक्रमित के प्रारंभिक और सेकेंडरी कांटेक्ट को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि कंट्रोल रूम ट्रैफिक कार्यालय में बनाया गया है जबकि, बद्दी थाने का कार्य महिला पुलिस थाना से संचालित हो रहा है।  

कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे : एसडीएम
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि मरीजों के संपर्क में आए कर्मचारियों के सैंपल लिए जाएंगे। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए प्रारंभिक व सेकेंडरी लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग तैयार कर रहा है। इनके सैंपल लिए जाएंगे, जिसके लिए रिपोर्ट का इंतजार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed