फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus In Himachal Pradesh covid 19 positive cases in hamirpur today

हिमाचल के हमीरपुर में एक दिन में 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज

Thu, 21 May 2020 09:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 May 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Himachal Pradesh covid 19 positive cases in hamirpur today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 31 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। इनमें से 14 लोग मुंबई से लौटे हैं। एक जालंधर अस्पताल में इलाज करवाकर और एक संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुआ है। दो भोरंज और तीन कोरोना संक्रमित व्यक्ति टौणी देवी विकास खंड से हैं। चार लोग संस्थागत क्वारंटीन में जबकि एक होम क्वारंटीन में रह रहा था। दो हाल ही में मुंबई से लौट हैं। प्रशासन तीन लोगों का यात्रा इतिहास खंगाल रहा है।

विज्ञापन


उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने बताया कि जिले के संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर डुग्घा भेजा जा रहा है। दोपहर बाद जिले में 11 और पॉजिटिव मामले आए। इनमें तीन मरीज हटली और दो ग्वाल पत्थर के हैं। सभी पॉजिटिव मामले बीते कल लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट के आधार पर आए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है।  इसके अलावा शाम को 11 और पॉजिटिव केस आए हैं।  जिले में मामलों की कुल संख्या 46 पहुंच गई है। चार ठीक होकर घर चले गए हैं और एक की मौत हुई है। अब 41  सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed