फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona deaths today updates 14 September 2020

हिमाचल: एक दिन में रिकाॅर्ड आठ कोरोना संक्रमितों की मौत, 369 नए मामले

Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal CoronaVirus Covid 19 Cases Today Latest News: Corona deaths today updates 14 September 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को  रिकाॅर्ड आठ और लोगों की कोरोना से मौत हो गई। नगर परिषद कांगड़ा के उपाध्यक्ष श्याम नारायण की कोरोना के कारण मौत हो गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर पहले उन्हें कोविड केयर सेंटर धर्मशाला में रखा गया था लेकिन धर्मशाला में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा शिफ्ट कर दिया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं उपमंडल पालमपुर के लतवाड़ा गांव के बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। बुजुर्ग कोरोना वायरस से ग्रसित था और होम आईसोलेट था। बुजुर्ग हाईपरटैंशन का भी शिकार था। सोमवार को शाम चार बजे उसकी घर में ही मौत हो गई। इसके अलावा नूरपुर के तहत जौंटा क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव 95 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।  सीएमओ कांगड़ा ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में सिरमौर के दो लोगों ने दम तोड़ दिया। एक 32 वर्षीय युवक और दूसरा 72 वर्षीय बुजुर्ग है। सिरमौर में अब तक कोरोना से सात की मौत हो चुकी है। वहीं सोलन जिले के नालागढ़ के साधू की पीजीआई चंडीगढ़ में कोरोना से मौत हो गई। वहीं देर रात आईजीएमसी में बद़्दी के 78 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दाखिल दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। दोनों कई बीमारियों से पीड़ित थे।  पंजैहती दो अंब मंडी के 60 वर्षीय  व्यक्ति को 8 सितंबर को दाखिल किया था और इसका कोविड-19 से संबंधित सैंपल लिया। 9 सितंबर को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई और सोमवार देर रात मरीज की मौत हो गई है। दूसरी मौत भोरंज जिला हमीरपुर की 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई है। महिला 31 अगस्त को हमीरपुर में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। यह भी कई बीमारियों से पीड़ित थी और सोमवार को महिला की मौत हो गई। सीएमओ डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने कोरोना से मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशभर में अब तक 84 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। सोमवार को प्रदेश में 369 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में सबसे ज्यादा  115 नए मामले आए हैं। सोलन 107, कांगड़ा में 49, सिरमौर 12, ऊना 30, कुल्लू 5, चंबा 7, शिमला 28 और बिलासपुर में 16 मामले आए हैं।  सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को पांच साल की एक बच्ची समेत जिले में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं जिले में चार पुलिस कर्मियों और एक डॉक्टर समेत 30 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक वन अधिकारी और एक सैनिक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed