{"_id":"62dd68e9823ee2796b7ee153","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-218-new-cases-active-cases-4053","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: प्रदेश में 281 नए पॉजिटिव, 4,053 पहुंचे सक्रिय मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: प्रदेश में 281 नए पॉजिटिव, 4,053 पहुंचे सक्रिय मामले
Sun, 24 Jul 2022 09:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:15 PM IST
सार
प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1,915 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 698 आरटीपीसीआर, 1,211 रैट और 6 एनएटी टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल में रविवार को कोरोना संक्रमण के 281 नए मामले सामने आए हैं। इससे प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 4,053 तक पहुंच गया है। अभी तक प्रदेश में 4,136 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 1,915 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 698 आरटीपीसीआर, 1,211 रैट और 6 एनएटी टेस्ट किए गए। रविवार को करोना टेस्ट शनिवार की अपेक्षाकृत काफी कम किए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को राज्य में 4,478 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव 441 मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। इनमें 24 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी। रविवार को 113 मरीजों ने कोराना को मात दी। अस्पतालों में दाखिल कोरोना मरीजों की 70 तक है।
विज्ञापन