फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CoronaVirus in Himachal:covid19 latest updates for august 29

CoronaVirus in Himachal: दो नवजात शिशुओं समेत प्रदेशभर में 141 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal:covid19 latest updates for august 29
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 141 नए मरीज शनिवार को सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सिरमौर में 50, सोलन में 25, ऊना में 19, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 14, शिमला 12, चंबा 3 और मंडी और बिलासपुर में 2-2 मामले आए हैं। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को तीन नर्स सहित जिले में कोरोना संक्रमण के 50 नए मामलों की प्रशासन ने पुष्टि की है। अकेले नाहन शहर से ही कुल 16 मामले सामने आए हैं। इससे शहर के लोगों में खौफ का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव आए मामलों में अधिकतर कालाअंब में चल रहे एक बिस्कुट उद्योग से संबंधित हैं। जबकि पांवटा साहिब में भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


सिरमौर में कोरोना वायरस ने भयावह स्थिति पैदा कर दी है। हर रोज बढ़ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। शनिवार दोपहर को जिले में 35 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। 34 मामले डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से सामने आए हैं। एक मामला सिविल अस्पताल पांवटा में पॉजिटिव निकला है। पांवटा अस्पताल में एक नर्स पॉजिटिव पाई गई है। जबकि नाहन मेडिकल कॉलेज में भी दो नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन


नाहन मेडिकल कॉलेज की दो नर्सों सहित नाहन शहर में ही कोरोना के 16 मामलों की पुष्टि हुई है। शहर के चौहान का बाग से 23 और 29 वर्षीय युवक, सुंदर बाग कालोनी से 35 वर्षीय युवक के अलावा शहर के अलग-अलग हिस्सों से 42, 32, 19, 20, 21, 50, 23, 19, 21 वर्ष के पुरूष पॉजिटिव निकले हैं। मलगांव में 32, कमरऊ में 70, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन में 65, कांडो कांसर में 25, मोगीनंद में 30, पटवार खाना मोगीनंद से 32, मालोवाला से 34, एसीसी सीमेंट एजेंसी त्रिलोकपुर से 27 साल के व्यक्ति भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उधर, देर रात आई रिपोर्ट में 15 नए पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक कालाअंब क्षेत्र से है जबकि 14 संक्रमित पांवटा के रामपुरघाट, विश्वकर्मा चौक, पुरुवाला, बद्रीपुर, बांटावाली, देवीनगर, बस स्टैंड पांवटा साहिब इलाके से हैं। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि अधिकतर मामले कालाअंब के एक बिस्कुट उद्योग से संबंधित हैं। संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुल 50 मामलो में तीन नर्स भी पॉजिटिव आई हैं। इनमें दो मेडिकल कॉलेज नाहन और एक सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में कार्यरत है।


ऊना जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी (28)भी संक्रमित पाई गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात 42-42 वर्षीय और 48-48 वर्षीय चार महिला सफाई कर्मी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

उपमंडल हरोली के बाथड़ी का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह व्यक्ति यूपी से आया था और घर पर संगरोध किया गया था। गगरेट नगर पंचायत के वार्ड एक का 37 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह संक्रमित के संपर्क में आया था। ऊना उपमंडल के जलग्रां टब्बा की 24 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। यह भी संक्रमित के संपर्क में आई थी। ऊना शहर के गलुआ का 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

ऊना उपमंडल के गांव धमांदरी की 65 वर्षीय महिला जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसमें फ्लू के लक्षण पाए गए थे। उपमंडल गगरेट के जीतपुर बेहड़ी के 19, 22 और 25 वर्षीय तीन श्रमिक पॉजिटिव पाए गए हैं। यह तीनों संक्रमित के संपर्क में आये थे। गगरेट उपमंडल के ही ब्रहमपुर में रहने वाला यूपी से लौटा 21 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। गगरेट नगर पंचायत के वार्ड दो का 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।

यह संक्रमित के संपर्क में आया था। उपमंडल बंगाणा के बडूहा सोहारी का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह बद्दी, सोलन से लौटा है। उपमंडल अंब के करलूही की 37 वर्षीय महिला और उसकी 27 वर्षीय ननद कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह पंजाब के राजपुरा से लौटी है। उपमंडल कांगड़ा के नैहरन पुखर का 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सैंपल लिया गया था। सीएमओ ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने जिले में 19 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने की पुष्टि की है।

कांगड़ा जिले शनिवार को कोरोना के 14 नए मामले आए हैं। इसमें आठ सेना के जवान और अन्य लोग एमएच योल में संस्थागत क्वारंटीन थे, जो कि पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला अस्पताल में 39 वर्षीय लैब तकनीशियन और टांडा अस्पताल में भी एक 25 वर्षीय डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। नूरपुर के गहनी गांव की 52 वर्षीय महिला किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित पाई गई है।

पालमपुर के पड़याखर गांव का 29 वर्षीय व्यक्ति, जो कि 19 अगस्त को दिल्ली से आया था और अब दिल्ली में ही है। एमएच पालमपुर में भर्ती 42 वर्षीय सेना का जवान और जयसिंहपुर के हलों गांव का 22 वर्षीय सेना का जवान, जो कि 21 अगस्त को पुणे से आया था और परौर में संस्थागत क्वारंटीन था। सभी लोगों को पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल डाढ़ और एमएच योल और पालमपुर शिफ्ट किया गया है। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने पुष्टि की है।

हमीरपुर जिले में 4-4 दिन के दो नवजात शिशुओं और डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेवारत एक स्टाफ नर्स समेत कुल 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लिए गए 25 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह जिला बिलासपुर की रहने वाली है तथा उसे पहले ही गृह संगरोध में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल 27 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय महिला और 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा शिफ्ट किए गए चार-चार दिन के दो नवजात शिशु भी संक्रमित पाए गए हैं। इन शिशुओं में से एक के माता-पिता जिला हमीरपुर के गांव काओटी और दूसरे के माता-पिता जिला मंडी के गांव देवगांव के निवासी हैं।

डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि प्राथमिक संपर्क के कारण इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बड़सर के गांव धंगोटा के 65 वर्षीय व्यक्ति और 40 वर्षीय व्यक्ति तथा जंगलबैरी क्षेत्र के गांव कुडाणा की 35 वर्षीय महिला भी प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित पाई गई है। बद्दी से लौटी बड़सर के गांव धकियां डाकघर मंगनोटी की 17 वर्षीय युवती, जम्मू से लौटा भोरंज के गांव भरमोटी का 35 वर्षीय व्यक्ति और ओडिशा से आया भोरंज के गांव दसमल का 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। ये तीनों लोग गृह संगरोध में रखे गए थे। सुजानपुर के वार्ड नंबर 4 के 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

शिमला जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें रोहड़ू के छह मामले हैं। बराल गांव में चार तथा शील गांव में एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं हरिद्वार से रोहड़ू सेब खरीदने आया एक व्यापारी भी कोरोना संक्रमित निकला है।

प्रशासन ने सभी को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है। बराल गांव में कोरोना पॉजिटिव आए मजदूरों में जम्मू-कश्मीर से 16 अगस्त को आए दो मजदूर बागवान द्वारा होम क्वारंटीन मे रखे गए थे। जबकि संस्थागत क्वारंटीन मे रखे दो मजदूर जो 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनपुर से आए थे।

शील गांव मे 25 अगस्त को पंजाब से आया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव आया है। रोहड़ू मे होटल सनराइज में क्वारंटीन एक सेब का व्यापारी कोरोना संक्रमित निकला है। व्यापारी 24 अगस्त को हरिद्वार से आया था। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए सभी लोगों को डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed