फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 latest update for september 05, health workers tested positive

CoronaVirus in Himachal: प्रदेश में 181 नए मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले

Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 latest update for september 05, health workers tested positive
कोरोना पाॅजिटिव- सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 181 नए मामले आए हैं। सोलन में 69, ऊना में 28, हमीरपुर में 22, शिमला में 21, कांगड़ा में 20, सिरमौर में 10 और चंबा में 9, और मंडी-कुल्लू में 1-1 मामला आया है। प्रदेश में हर दिन कोरोना से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 5 लोगों की जान चली गई। नए पॉजिटिव मामलों में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राम सुभग सिंह, नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, उनकी पत्नी और बेटा भी शामिल हैं।

विज्ञापन


इसकी पुष्टि विशेष सचिव स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने की। विधायक का बेटा पहले ही संक्रमित हो चुका है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी एसीएस मौजूद थे। वहीं जिन पांच लोगों की मौत हुई हैं, उनमें कांगड़ा जिले के थुरल के कौना का बुजुर्ग और ऊना जिले के अंब के दो लोग शामिल हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर की बुजुर्ग महिला और सोलन के नालागढ़ में उत्तराखंड के व्यक्ति की मौत हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना से 55 लोगों की जान चली गई। ऊना के अंब में बिहार के 64 वर्षीय व्यक्ति को पालकवाह कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट किया गया था। शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोविड अस्पताल हरोली लाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अंब में ही एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद लिए गए कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, कांगड़ा जिले के थुरल के कौना का 82 वर्षीय व्यक्ति पालमपुर में उपचाराधीन था। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत पर पालमपुर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत के बाद कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया, जो पॉजिटिव निकला। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। उधर, सोलन के न्यू नालागढ़ में उत्तराखंड के 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा शिमला में पर्यटन निगम के होटल होलीडे होम का एक कैटरर भी संक्रमित पाया गया है।


कैटरर की 7 सितंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में ड्यूटी लगी है। एसीएस चार दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। सिरमौर के पांवटा में सिविल अस्पताल का महिला रोग विशेषज्ञ, लैब टेक्नीशियन और 2 पुलिस कर्मी, चंबा में तीन संक्रमितों में सीआईडी कर्मी, डॉक्टर और नर्स शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed