फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for november 19

CoronaVirus in Himachal: 10 पॉजिटिव मरीजों की मौत, दो विधायकों समेत 736 नए संक्रमित

Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid19 cases and deaths latest update for november 19
कोरोना जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।  बिलासपुर सदर की 72 वर्षीय महिला और मंडी शहर के बगला मोहल्ला निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने इसकी पुष्टि की है। बिलासपुर में झंडूता की संक्रमित बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, जिला ऊना में झलेड़ा स्थित हिल व्यू कॉलोनी की कोरोना पॉजिटिव 53 वर्षीय शिक्षिका की मौत हो गई। धर्मशाला अस्पताल में नगरोटा बगवां के 82 वर्षीय बुजुर्ग और टांडा मेडिकल कॉलेज में जरोट ज्वाली की 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शिमला के कुफ्टाधार के 66 वर्षीय मरीज और मंडी जिले के बल्द्वावड़ा के 18 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शाम को एक और महिला की मौत हो गई। रामपुर के ज्यूरी में भी कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।  उधर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस के 736 नए मामले आए हैं। शिमला में 179, मंडी 124, कुल्लू 114, कांगड़ा 95, चंबा 43, हमीरपुर 31, ऊना 22, बिलासपुर 31, सोलन 31, लाहौल-स्पीति 46, सिरमौर 14 और किन्नौर में 6 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 32197 पहुंच गया है। 6980 सक्रिय मामले हैं। 24706 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 480 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें 108 एंबुलेंस में शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी और संपर्क में आए लोगों से होम आइसोलेट होने की अपील की।आनी के विधायक किशोरी लाल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गुरुवार शाम उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला निगरानी ऑफिसर डॉ. राकेश भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है।  कांगड़ा में डीसी कार्यालय धर्मशाला में 15 कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इसको देखते हुए कार्यालय को 22 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed