{"_id":"5fd62b1e24edec56385f1355","slug":"coronavirus-in-himachal-covid19-cases-and-deaths-latest-update-for-december-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus in Himachal: 10 और पॉजिटिव मरीजों की मौत, 385 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus in Himachal: 10 और पॉजिटिव मरीजों की मौत, 385 नए मामले
Sun, 13 Dec 2020 09:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में दो संक्रमितों की मौत हो गई। धर्मशाला अस्पताल में मनियारा पालमपुर के 54 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और सहौड़ा कांगड़ा के 61 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। शिमला के रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल में 60 वर्षीय संक्रमित महिला की मौत हो गई। मंडी में चार संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों में मंडी शहर की पैलेस कॉलोनी के 74 वर्षीय बुजुर्ग, बालीचौकी पंजैंई निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर के रोड़ा सैक्टर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और हमीरपुर से रेफर दहोटा भोरंज निवासी 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। शिमला में 66 और 71 वर्षीय दो बुजुर्ग महिलाओं ने दम तोड़ा। ऊना में आजाद नगर निवासी 72 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 375 नए मामले आए हैं। मंडी 102, कांगड़ा 107, बिलासपुर 15, ऊना 17, हमीरपुर 20, चंबा 15, शिमला 77, सोलन 15, सिरमौर 8, कुल्लू 8 और किन्नौर में एक नया मामला आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 49375 पहुंच गया है। 7251 सक्रिय मामले हैं। अब तक 41278 मरीज ठीक हो चुके हैं। 801 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन